ब्लैक जैकेट में अनुष्का शर्मा ने ग्रेजिया इंडिया मैग्जीन के कवर पेज पर लगाए चार चांद
मुंबई। बॉलीवुड की प्रतिभाशाली एवं खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने ग्रेजिया इंडिया के कवर पेज पर अपनी हॉटनेस से चार चांद लगा दिए हैं। वे ग्रेजिया इंडिया मैग्जीन के लिए कवर गर्ल बनी है।
इस बात की जानकारी अनुष्का ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से कवर पेज की तस्वीर साझा करते हुए दी।
यह खबर भी पढ़ें: अजब गजब: इस देश में किसी की मौत हो जाए तो काट दिया जाता हैं महिलाओं का ये अंग
साझा की गई तस्वीर में अनुष्का ने काले रंग का लैदर का जैकेट पहना हुआ है। वे जैकेट पहने हुए सफेद पारदर्शी पर्दे के पीछे खड़ी हुई पोज देते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने जैकेट के अलावा उंगलियों में सुंदर अंगूठियां, हाथ में कंगन और गले में ब्रैसलेट पहना हुआ है। उन्होंने ने हल्का सा मेकअप किया हुआ है। वे इस तस्वीर में काफी कूल और हॉट नजर आ रही हैं।
इस मैग्जीन कवर के फोटूशूट के लिए अनुष्का को फासम अलवानी द्वारा तैयार किया गया है। मेकअप पुनीत वी सैनी और हेयर को अमित ठाकुर द्वारा ड्रेस किया गया है। फोटोग्राफी एरिकोस एंड्रेयू द्वारा की गई है।
यह खबर भी पढ़ें: इस देश में नहीं पाए जाते सांप, रहस्य जानकर चौंक जाएंगे आप
वर्कफ्रंट की बात करे तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म जीरो में शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। वे फिलहाल कुछ बड़े फिल्मी प्रोजेक्ट्स को प्रोड्यूस कर रही हैं।
जयपुर मे JDA approved प्लाट: सीतापुरा पुलिया के पास, टोंक रोड़, मात्र 23.40 लाख में 9314188188
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3wBVywo
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments