Responsive Ad

नित्या मेनन की तेलुगु फिल्म ‘स्काईलैब’ का जबरदस्त कॉमिक ट्रेलर हुआ रिलीज

मुंबई। साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों अभिनय करने वाली प्रतिभाशाली एवं चर्चित अभिनेत्री नित्या मेनन की बहुप्रतीक्षित फिल्म स्काईलैब की ट्रेलर ऱिलीज  कर दिया गया हैं। फिल्म स्काईलैब का ट्रेलर काफी शानदार है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि नित्या एक पत्रिका की संपादिका का किरदार निभा रही हैं जिसे अपनी पत्रिका के लिए हमेशा एक मसालेदार खबर चाहिए। वे अपने नगर में अंतरिक्ष से संबंधित एक झूठी खबर फैलती हैं जिसके बाद पूरे नगर उथल पुथल शुरू हो जाती हैं। जिसके बाद फिल्म की कहानी   हास्य रूपांतरण ले लेती हैं।

यह खबर भी पढ़ें: भगवान शिव को भांग, धतूरा और बेलपत्र क्यों चढ़ाया जाता है? जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा

 फिल्म का ट्रेलर दर्शको को काफी पसंद आ रहा हैं। इस फिल्म में नित्या मेनन और सत्य देव मुख्य भूमिकाओं मे हैं। फिल्म को पृथ्वी  पिन्नमाराजू  द्वारा प्रॉड्यूस किया गया हैं। विशावक खांदेराव द्वारा इस फिल्म को निर्देशित किया गया हैं। यह फिल्म 17 दिसंबर को 2021 को सीधे सिनेमाघरो में रिलीज हो रहीं हैं। फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं।

यह खबर भी पढ़ें: अजब गजब: इस देश में किसी की मौत हो जाए तो काट दिया जाता हैं महिलाओं का ये अंग

 
वर्कफ्रंट की बात करे तो नित्या आखिरी बार  हिन्दी फिल्म मिशन मंगल और वेब सीरीज ब्रिथ:इन्टू दा शैडोस  में अभिनय करते हुए नजर आयीं थीं। स्काईलैब के अलावा नित्या भीमला नायक, गमानम और कोलांबी जैसी फिल्मों में अभिनय करती हुई नजर आयेंगी।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3wllBrA
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments