Responsive Ad

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के आखिरी गाने 'अधूरा' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज

मुंबई। सिदनाज के नाम से फैंस के बीच मशहूर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी बेशक सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के साथ ही हमेशा-हमेशा के लिए टूट चुकी है, लेकिन फैंस इस जोड़ी को अब भी बहुत प्यार करते हैं। हाल ही में सिदनाज के फैंस ने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के आखिरी गाने को रिलीज करने की गुहार लगाई थी। वहीं अब मेकर्स ने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के आखिरी गाने 'अधूरा' का फर्स्ट लुक जारी कर फैंस को तोहफा दिया है।

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के आखिरी म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट लुक शेयर करने वाली कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर श्रेया घोषाल हैं। श्रेया घोषाल ने 'अधूरा' का पोस्टर सोशल मीडिया के जरिये फैंस के साथ शेयर किया है।

फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर करते हुए श्रेया घोषाल ने लिखा, 'वो एक स्टार था और हमेशा रहेगा। लाखों लोग आज भी उससे बहुत प्यार करते हैं। वो लोगों के दिलों में हमेशा चमकता रहेगा। बदकिस्मती से सिद्धार्थ शुक्ला का ये गाना अधूरा है लेकिन हमारे लिए ये हमेशा पूरा रहेगा। ये सिडनाज का आखिरी गाना है। ये गाना हर फैन की ख्वाहिश थी। अब ये गाना और सिद्धार्थ शुक्ला हमेशा के लिए हमारे दिलों में जिंदा रहेगा।'

इस पोस्टर में सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल की नाक पकड़ते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस फर्स्ट लुक पोस्टर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: अनोखी परंपरा: इस मंदिर में मर्द पूजा करने के लिए महिलाओं की तरह सजते-संवरते हैं!

उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की पहली मुलाकात कलर्स टीवी के शो बिग बॉस 13 में हुई थी। शो में दोनों के बीच नोकझोंक होती रहती थी लेकिन समय के साथ ये दोनों करीब आने लगे। दोनों की केमिस्ट्री फैंस के बीच काफी पसंद की जाती थी और फैंस ने इस जोड़ी को सिदनाज नाम दिया था। सिद्धार्थ इस शो के विजेता रहे। 

शो के दौरान शहनाज ने सिद्धार्थ के लिए अपना प्यार कबूल किया लेकिन सिद्धार्थ उन्हें दोस्त ही बताते रहें। इसके बाद सिद्धार्थ और शहनाज म्यूजिक वीडियो 'भुला दूंगा और सोना सोना में नजर आये, जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। इसके अलावा दोनों ने साथ में कई रियलिटी शो में भी शिरकत की थी। दोनों अक्सर एक-दूसरे के वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करते थे।

यह खबर भी पढ़ें:मंदिर से जूते चप्पल का चोरी होना है शुभ संकेत, जानिए क्यों

सिद्धार्थ और शहनाज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे फेमस लव बर्ड में से एक थे। फैंस दोनों की शादी होते देखना चाहते थे, लेकिन 2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ के निधन के साथ सब कुछ अधूरा रह गया। अब सिदनाज के आखिरी म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से फैंस काफी भावुक हैं।

जयपुर मे JDA approved प्लाट: सीतापुरा पुलिया के पास, टोंक रोड़, मात्र 23.40 लाख में 9314188188



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3ASSvQO
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments