आज रिलीज होगा "हम दो हमारे दो" का 'कमली' सॉन्ग
मुंबई। राजकुमार राव और कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म "हम दो हमारे दो" का प्रमोशन जोरों सोरों से कर रहे हैं। जहां ये दोनों ही कलाकार फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रहें हैं, वहीं मेकर्स एक-एक कर फिल्म के गाने रिलीज कर रहे हैं।
फिल्म का पहला गाना "बांसुरी" हाल ही में रिलीज किया गया, जो सुपरहिट हो गया है। 'बांसुरी' गाने को अबतक 17 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जहां अभी भी यह गाना तहलका मचा रहा है, वहीं मेकर्स फिल्म का दूसरा गाना 'बांसुरी' आज रिलीज करने वाले है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस कृति ने अपने सोशल मीडिया पर दी।
उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर गाने का टीज़र शेयर करते हुए लिखा, "सब पर चढ़ेगा इश्क़ का बुखार। कमली गाना आज रिलीज होगा।" सामने आएं टीज़र में कृति और राजकुमार दुल्हा और दुल्हन के जोड़े में नजर आ रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: आखिर क्यों गर्भवती महिला को किसी मृतव्यक्ति की देह के पास नहीं जाना चाहिए, जानिए वजह
फिल्म की बात करें तो इसकी कहानी एक नए कांसेप्ट पर आधारित है। आजतक आप लोगों ने फिल्मों में बच्चों को गोद लेते हुए देखा होगा, लेकिन इस फिल्म में माता-पिता को गोद लेते दिखाया गया है। फिल्म में दिखाया जाएगा की राजकुमार अपने प्यार कृति से शादी करने के लिए माता-पिता को गोद लेते हैं। इसके बाद उन्हें किस-किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, कहानी इसी के इर्दगिर्द घूमती नजर आएगी।
यह खबर भी पढ़ें: देश में पहला अजीबोगरीब मामला: महिला के शरीर में दुर्लभ जटिलताएं, दो गर्भाशय, दो प्राईवेट पार्ट
फिल्म में रत्ना पाठक शाह, परेश रावल और अपारशक्ति खुराना भी अहम किरदारों में है। परेश रावल और रत्ना पाठक के बीच दर्शकों को खट्टी-मीठी नोकझोंक देखने को मिलने वाली है। अभिषेक जैन द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। यह फिल्म 29 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
जयपुर मे JDA approved प्लाट: सीतापुरा पुलिया के पास, टोंक रोड़, मात्र 23.40 लाख में 9314188188
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3lXPV8b
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments