Responsive Ad

फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के 26 साल पूरे

मुंबई। शाहरुख खान और काजोल अभिनीत रोमांटिक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजी) ने आज अपनी रिलीज के 26 साल पूरे कर लिए हैं। यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'डीडीएलजी' 20 अक्टूबर, 1995 को रिलीज हुई थी। इसका जश्न मनाते हुए यशराज बैनर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म के गानों का एक छोटा सा वीडियो क्लिप फैंस के साथ साझा किया है।

यह खबर भी पढ़ें: दुनिया की 10 हैरान कर देने वाली जानकारियां, सुनकर आपके भी खड़े हो जाएंगे कान

आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा में रोमांस की एक नई परिभाषा कायम की। इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में शाहरुख के किरदार का नाम राज और काजोल के किरदार का नाम सिमरन था। दर्शकों को दोनों की जोड़ी और कमेस्ट्री बहुत पसंद आई थी। शाहरुख और काजोल के अलावा अनुपम खेर, अमरीश पुरी, फरीदा जलाल, परमीत सेठी, मंदिर बेदी आदि भी महत्वपूर्ण भूमिका में थे। यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म से आदित्य चोपड़ा ने बॉलीवुड में बतौर निर्देशक अपनी करियर की शुरुआत की थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और फिल्म ने कई सारे रिकॉर्ड कायम किए थे।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3FWP7bo
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments