सिद्धार्थ को अंतिम विदाई देने पहुंची शहनाज गिल, उनकी हालत देखकर आपकी ऑखो से भी निकल आएंगे आंसू
मुंबई। अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला 2 सितंबर को दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहकर चले गए और हम हमारे बीच सिर्फ उनकी यादें रह गई है। सिद्धार्थ की यूं अचानक मृत्यु ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। इस खबर पर विश्वास कर पाना सभी के लिए बहुत ही मुश्किल है।
सिद्धार्थ की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी थी। ऐसे में अपने फेवरेट सितारे को खोने के गम में उनके फैंस की ऑखें भी नम है। हर कोई बस यही कह रहा है सिद्धार्थ प्लीज वापस आ जाओ।
वहीं इस खबर से सबसे बड़ा झटका सिद्धार्थ के परिवार और उनकी दोस्त शहनाज गिल को लगा है। शहनाज तो पूरी तरह टूट चुकी है मानों उनका एक हिस्सा सिद्धार्थ के साथ चला गया हो। आज सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार किया जाना है।
यह खबर भी पढ़ें: शादी से पहले महिलाएं क्यों नहीं पहनती हैं मंगलसूत्र, जानिए वजह
सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार ओशीवारा शमशान घाट में किया जा रहा है। शहनाज अपने सबसे अच्छे दोस्त सिद्धार्थ को अंतिम विदाई देने ओशीवारा शमशान घाट पहुँच चुकी है। और अब सिद्धार्थ की मृत्यु के बाद पहली बार उनकी कुछ तस्वीरें सामने आयीं है जो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहीं हैं।
शहनाज का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी ये हालत देखकर यकीनन आपकी ऑखों से भी आंसू निकल आएंगे। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि शहनाज अपने होश में नहीं है। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि मानों उनकी पूरी दुनिया ही उजड़ चुकी है।
यह खबर भी पढ़ें: दुनिया की 10 हैरान कर देने वाली जानकारियां, सुनकर आपके भी खड़े हो जाएंगे कान
यहाँ तक कि शहनाज खुद को संभाल भी नहीं पा रहीं हैं। उनके भाई शहबाज़ उन्हें संभालते हुए नजर आ रहें हैं। शहनाज की ये हालत देखकर उनके फैंस भी काफी दुखी हो गएं है। सेलिब्रिटीज से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक अब हर कोई शहनाज को स्ट्रांग बने रहने के लिए कह रहे है|
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3gUHZl5
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments