Responsive Ad

शेफाली शाह ने शुरू की अपनी आगामी फिल्म जलसा की शूटिंग

मुंबई। बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री शेफाली शाह ने अपनी आगामी फिल्म जलसा की शूटिंग शुरू कर दी हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म जलसा की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने पोस्ट लिखते हुए कहा, 'और इसकी शुरुआत'। फिल्म में मानव कौल और विद्या बालन मुख्य किरदार में हैं।

इस फिल्म को डायरेक्ट सुरेश त्रिवेणी कर रहे हैं। इस फिल्म की  कहानी को सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर ने मिलकर लिखी है। फिल्म में इकबाल खान, विद्यार्थी बंदी , गुरपाल सिंह और रोहिणी भी अहम किरदार निभाते नजर आयेंगे।इस फिल्म को टी सीरीज और अबूनदांतिया एंटरटेनमेंट मिलकर प्रोड्यूस कर रहें हैं।

यह खबर भी पढ़ें: अनोखी परम्परा: यहां सिर्फ जिंदा ही नहीं बल्कि मर चुके लोगों की भी की जाती है शादी

हाल में ही शेफाली शाह ने अपनी फिल्म डॉक्टर जी की भी शूटिंग पूरी कर ली हैं। उन्होंने फिल्म डॉक्टर जी की टीम के लिए प्यारा संदेश देते हुए कहा था कि,"एक और अच्छी यात्रा का अंत हुआ। इसमें कुछ गलत नही है कि एक जैसे विचार रखने वाले लोगो की यह एक शुरुआत है। जोकि आपस मे मिलकर एक दूसरे से प्रभावित हो रहें हैं , दोस्ती कर रहें हैं , मुझे मेरे किरदार को जीवंत बनाने के लिए मदद कर रहे हैं। इतनी खूबसूरत टीम जिसमें इतने हुनरमंद और शांत लोग है उन सभी को मेरा धन्यवाद। तुम सबको बहुत याद करूंगी।"

यह खबर भी पढ़ें: हाईकोर्ट अधिवक्ता ने हनुमान मंदिर में पेश की याचिका, की केन्द्र की भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने की मांग

बता दें कि शेफाली शाह आलिया भट्ट संग फिल्म डार्लिंग्स में नजर नजर आएंगी। इसके अलावा वे दिल्ली क्राइम के दूसरे सीजन में भी नजर आएंगी।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3h1u5xH
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments