Responsive Ad

जानिए विक्की कौशल का फिल्म 'सरदार उधम' को करने का कारण

मुंबई। हाल ही में बॉलीवुड के स्टार विक्की कौशल की फिल्म सरदार उधम का टीजर रिलीज हुआ था जोकि दर्शको ने काफी पसंद किया था। फिल्म प्रमोशन के एक इवेंट दौरान विक्की ने बताया कि क्यों उन्होंने फिल्म 'सरदार उधम' को हां बोला।

यह खबर भी पढ़ें: पुरुष और महिला को ये काम कभी नहीं करना चाहिए, वरना जाना पड़ेगा नरक

इवेंट में बोलते हुए विक्की ने बताया कि," हम सभी ने सिर्फ सरदार उधम सिंह का नाम सुना था परंतु हमलोगो को उनके पूर्ण इतिहास के बारे में नही पता है। अगर हम इतिहास की पुस्तके भी उठाकर देखे तो उन पुस्तकों में भी सरदार उधम सिंह के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी नही दी गई हैं। तो यह चीज मुझको दिल पर काफी लगी कि एक सेनानी जोकि ब्रिटिश हुकूमत के एक अधिकारी की हत्या को अंजाम देता हैं। जिसके लिए वह बॉर्डर पर कर देता हैं और गुलाम भारत में इंग्लैंड जाकर हत्या का प्लान बनता है। तो मेरे दिल ने कहा कि मुझे यह किरदार जरुर निभाना होगा। इसलिए मैंने इस किरदार को बहुत ईमानदारी से निभाया है।"

इससे पहले भी विक्की  ने  खुशी जाहिर करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा था कि, "इनका नाम  हमारे पूरे इतिहास में उत्कीर्ण हैं, इनके मिशन ने पूरे देश को हिला दिया था। यह मेरे लिए बाकई गर्व की बात है कि मैं इतने महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह का किरदार निभा रहा हूं।"

यह खबर भी पढ़ें: भगवान गणेश की सूंड की मान्यता और चूहा कैसे बना वाहन, जानिए

यह फिल्म सरदार उधम सिंह के जीवन पर आधारित। इस फिल्म में जनरल ओ डायर की  मृत्यु को अंजाम देने वाले उधम सिंह की देश के प्रति देशभक्ति को दिखाया जायेगा।

बता दें कि यह फिल्म सूजित सरकार द्वारा निर्देशित हैं।रॉनी लाहिरी द्वारा इस फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है। इस फिल्म में विक्की कौशल मुख्य किरदार में हैं। विक्की के अलावा फिल्म बनिता संधू और अमोल पराशर भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 16 अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3uoPeai
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments