Responsive Ad

टीवी की जानी मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी अस्पताल में हुई भर्ती

मुंबई। टीवी की जानी मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की हालत कुछ नाजुक हो गई हैं। सूत्रों के हवालो से पता चला है कि अभिनेत्री श्वेता का ब्लड प्रेशर लो होने के कारण उनको अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।

सूत्र के अनुसार श्वेता को कमजोरी और ब्लड प्रेशर लो होने के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अभिनेत्री को एक यात्रा के दौरान थकावट और मौसम बदलने के कारण यह दिक्कत झेलनी पड़ी।

श्वेता की टीम ने  पुष्टि की है कि वे जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज हो जायेंगी। अभी उनकी हालत में काफी सुधार है।

यह खबर भी पढ़ें: मनुष्य की म्रत्यु के बाद फिर से होगा उसका पुनर्जन्म, जानिए नारद पुराण का अद्भुत रहस्य

बता दें कि हाल ही में श्वेता खतरों के खिलाड़ी 11 को शूट करने के लिए कैप टाउन, साउथ अफ्रीका गई थी। फिर भारत लौटने के बाद वह दिल्ली में अपनी एक शॉर्ट फिल्म शूट करने चली गई थी।

श्वेता ने अपने अभिनय कैरियर की शुरूआत टीवी प्रोग्राम कलीरें से की थी। जिसके बाद उन्होंने टीवी में काफी किया और साथ ही साथ भोजपुरी और बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया। अपने पति से तलाक होने के बाद उन्होंने अपनी बेटी की परवरिश की जिम्मेदारी ली। वह एक आजाद सिंगल मदर है। खतरों के खिलाड़ी 11 में उनकी परफॉर्मेंस काफी अच्छी रही दर्शको ने उन्हें इस शो में काफी पसंद किया था।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3kTZ8xH
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments