पीसी के रेस्टोरेंट पहुंचे अनुपम खेर ने उठाया खाने का लुत्फ, कहा- भारतीयों को आप पर गर्व है
नई दिल्ली। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनावा चुकीं 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अभिनय के साथ-साथ बिजनेस के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उन्होंने इसी साल मार्च महीने में न्यूयॉर्क में अपना एक रेस्टोरेंट खोला, जिसका नाम सोना है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के इस रेस्टुरेंट में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ पीसी के रेस्टोरेंट में डिनर किया, बल्कि वहां के शेफ के साथ तस्वीरें भी शेयर की। इसके साथ ही अनुपम ने प्रियंका की सराहना भी की है।
अनुपम खेर ने प्रियंका चोपड़ा और उनके रेस्टोरेंट की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'डियरेस्ट प्रियंका चोपड़ा!! आपके शानदार रेस्टोरेंट #सोना में डिनर करके बहुत अच्छा लगा। सब कुछ बहुत बढ़िया था। भोजन, माहौल, शानदार स्टाफ। आपने हम भारतीयों को आप पर गर्व करने का एक और कारण दिया है। इसे जारी रखो। आप बेहतरीन हैं। जय हो।'
Dearest @priyankachopra !! It was a pleasure to have dinner at your wonderful restaurant #SONA. Everything was great. Food, ambience, fantastic staff headed by @chefhari. You have given us Indians one more reason to be proud of you. Keep it up. You are the bestest. Jai Ho! 🌺😍 pic.twitter.com/L8ehUCaaNo
— Anupam Kher (@AnupamPKher) August 26, 2021
अनुपम खेर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है, अनुपम खेर और प्रियंका चोपड़ा ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें आप की खातिर, गॉड तुस्सी ग्रेट हो, प्यार इम्पॉसिबल, कृष-3 आदि शामिल हैं।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3ynnZ0m
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments