Responsive Ad

वेब सीरीज़ कार्टेल में ऋत्विक धनजानी के किरदार से काफी इंप्रेस्ड है सुरभि ज्योति

मुंबई। एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज "कार्टेल" की खूब चर्चा हो रहीं हैं। सीरीज 20 अगस्त को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो चुकी है। वहीं बीते शुक्रवार को "कार्टेल" की लॉन्च पार्टी रखी गई थी, जहां इंडस्ट्री के कई सितारों ने दस्तक दी। 

इस वेब सीरीज में ऋत्विक धनजानी, सुप्रिया पाठक, तनुज विरवानी और जितंद्र जोशी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सीरीज की लॉन्च पार्टी में अभिनेता ऋत्विक की खास दोस्त सुरभि ज्योति भी पहुंची। ऋत्विक और सुरभि कितने अच्छे दोस्त है ये हम सब जानते हैं। 

शुक्रवार को लॉन्च पार्टी के दौरान न्यूज हेल्पलाइन की टीम से बातचीत करते हुए सुरभि ने ऋत्विक की जमकर तारीफ की, उनका कहना है कि कार्टेल में ऋत्विक के किरदार से वो काफी खुश है, और उनका लुक भी काफी दिलचस्प लग रहा है। 

"कार्टेल" के बारे में बात करते हुए सुरभि ने कहा, "वेब सीरीज कार्टेल का ट्रेलर मुझे बहुत अच्छा लगा। मैं ऋत्विक के लिए बहुत ही खुश हूं, क्योंकि काफी समय हो गया है हमने ऋत्विक को एक्टिंग करते हुए नहीं देखा है। ऋत्विक ने बतौर होस्ट अपनी एक अच्छी पहचान बना ली है, लेकिन एक अभिनेता के वह जल्द ही नजर आने वाले है।"

यह खबर भी पढ़ें: भगवान गणेश की सूंड की मान्यता और चूहा कैसे बना वाहन, जानिए

ऋत्विक सीरीज में अभय आंगरे का किरदार निभा रहें हैं, इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "वेब सीरीज में ऋत्विक का लुक्स भी काफी दिलचस्प है। अभय आंगरे रॉक्स। मैं ऋत्विक से बहुत ही ज्यादा इंप्रेस्ड हूं। मैं और ऋत्विक बहुत ही क्लोज है तो मैं हमेशा उसे ऑनेस्ट ओपीनियन देती हूं।"

यह खबर भी पढ़ें: आखिर क्यों गर्भवती महिला को किसी मृतव्यक्ति की देह के पास नहीं जाना चाहिए, जानिए वजह

उन्होंने आगे कहा, "जब मैनें ट्रेलर देखा तो मैंने उससे कहा, 'ऋत्विक मुझे तुमपर गर्व है'। इस सीरीज में सुप्रिया मैम भी है जो बहुत ही बेहतरीन अदाकारा है। ट्रेलर से तो यह सीरीज बहुत ही प्रॉमिसिंग लग रहा है। इसे देखना का इंतजार नहीं कर पा रहीं हूं।"

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3D2ZbhD
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments