फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के जन्मदिन पर लिखा रोमांटिक नोट, मिला खास रिटर्न गिफ्ट
मुंबई। बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता व निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर फरहान अख्तर ने शिबानी दांडेकर को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड को बधाई देते हुए उनके साथ एक खूबसूरत रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ फरहान ने लिखा-' मेरे पूरे दिल से, हैप्पी बर्थडे शू, लव यू।'
यह खबर भी पढ़ें: इस देश में नहीं पाए जाते सांप, रहस्य जानकर चौंक जाएंगे आप
फरहान अख्तर के इस पोस्ट पर फैंस के साथ -साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शिबानी को जन्मदिन की बधाई दे रही हैं। फरहान के इस पोस्ट पर उनकी माँ एवं दिगज फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शिबानी को जन्मदिन की बधाई दी है। शबाना ने लिखा-'सालगिरह मुबारक हो शिबानी, जीते रहो, खुश रहो। बहुत सारा प्यार।' वहीं फरहान के इस पोस्ट पर ऋतिक रोशन, जोया अख्तर, अनिल कपूर आदि भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उधर, शिबानी दांडेकर ने भी इस खास दिन पर फरहान अख्तर को रिटर्न गिफ्ट दिया है। शिबानी ने हाल ही में अपनी गर्दन पर नया टैटू बनवाया है जिसमें फरहान अख्तर का अंग्रेजी में नाम लिखा हुआ है। इस नए टैटू को एक्ट्रेस ने जन्मदिन पर बनवाया है जिसकी तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
यह खबर भी पढ़ें: पटना एम्स के चिकित्सकों ने 14 वर्षीय लड़की के पेट से 9 किलोग्राम वजन का निकाला ओभेरियन ट्यूमर
शिबानी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फरहान और शिबानी बॉलीवुड के सबसे फेमस लव बर्ड्स में से एक हैं। दोनों की पहली मुलाकात साल 2015 में शो 'आई कैन डू दैट' के दौरान हुई थी। फरहान उस शो को होस्ट करते थे और शिबानी भी उसी शो का हिस्सा थीं। इस दौरान दोनों में दोस्ती हो गई और दोनों जल्द ही एक -दूसरे को डेट करने लगे। दोनों अक्सर एक -दूसरे के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3jllx6f
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments