भीग जाऊंगा गाने में एकसाथ नजर आएंगे रुबीना दिलैक और स्टेबिन बेन
नई दिल्ली। बिगबॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक बैक टू बैक कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ रहीं हैं। अभी हाल ही में उनका नया म्यूजिक वीडियो 'तुमसे प्यार है' रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था। और अब आज उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ एक और अपकमिंग प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर दी है।
ये खबर भी पढ़े: महिलाएं अपने पतियों को उनके नाम से क्यों नहीं पुकारती? जानिए वजह
रुबीना जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी, जिसका नाम 'भीग जाऊंगा' है। गाने में रुबीना के अपोजिट सिंगर स्टेबिन बेन नजर आने वाले है। गाने से रिलेटेड जानकारी रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की और साथ ही गाने का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिवील किया है।
गाने का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए रुबीना ने कैप्शन में लिखा, "ऐ मेरे खूबसूरत लोग.... भीग जाऊंगा का ऑफीशियल पोस्टर आउट नाऊ।" वहीं सिंगर स्टेबिन बेन ने भी गाने के पोस्टर को अपने ऑफीशियल सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया और लिखा, "भीगनें के लिए एकबार फिर तैयार हो जाओ। ये रहा मेरा नेक्स्ट #भीगजाऊंगा।"
ये खबर भी पढ़े: सावन में दिख जाए नीलकंठ पक्षी तो खुल जाएगी आपकी बंद किस्मत
गाने का पोस्टर बहुत ही प्यारा लग रहा है। स्टेबिन और रुबीना पोस्टर में रोमांटिक अंदाज़ में नजर आ रहें हैं। रुबीना जहां रेड गाउन में बहुत ही खूबसूरत लग रहीं हैं वहीं स्टेबिन सूट बूट पहने काफी हैंडसम लग रहें हैं। पोस्टर में दोनों एक-दूसरे की ऑखों में खोएं हुए हैं।
पोस्टर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहें हैं। पोस्टर देखने के बाद इस रोमांटिक गाने का इंतजार करना फैंस के लिए मुश्किल हो रहा है, क्योंकि स्टेबिन की आवाज में रिलीज हुआ अबतक का हर गाना सुपरहिट हुआ है। उनकी आवाज का जादू लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है और ऐसे में रुबीना के साथ यह गाना यकीनन सुपरहिट होने वाला है।
हालांकि बता दें अभी गाने की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3kb4QcL
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments