किश्वर मर्चेंट और सुयश राय के घर आया एक नन्हा मेहमान
मुंबई। किश्वर मर्चेंट और सुयश राय फाइनली पेरेंट्स बन गए है और किश्वर ने 27 अगस्त को एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। यह खबर खुद किश्वर ने अपने सभी चाहने वालो के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की।
किश्वर ने अपनी, सुयश और बेबी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "27.08.21 वेलकम बेबी राय ! इट्स अ बॉय। “
जैसे ही उन्होंने यह खबर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की, उनके इंडस्ट्री फ्रेंड्स ने उन्हें गुड विशेस देनी शुरू कर दी और किश्वर सुयश के फैंस मानो इस खबर से झूम उठे। आश्का गोराडिया, रक्षंदा खान, प्रिंस नरूला, श्वेता तिवारी, आरती सिंह, सना मकबूल, आशा नेगी, गौहर खान , माही विज, अर्जुन बिजलानी, सुरभि ज्योति ने दोनों को मुबारक बाद दी और उनके बेबी के लिए ढेर सारा प्यार भेजा।
यह खबर भी पढ़ें: पुरुष और महिला को ये काम कभी नहीं करना चाहिए, वरना जाना पड़ेगा नरक
किश्वर अपनी प्रेगनेंसी में काफी एक्टिव रही और उन्होंने अपना पूरा अनुभव अपने सोशल मीडिया पर सबके साथ शेयर किया। उनके बेबी शावर और प्रेगनेंसी फोटोशूट की तस्वीरें भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जिसमे वह बेहद खूबसूरत लगी थी।
यह खबर भी पढ़ें: शिव मंदिर में भूलकर भी ना बजाएं ताली, मुसीबातों का करना पड़ सकता है सामना
किश्वर और सुयश दोनों साल 2010 में टीवी शो प्यार की एक कहानी के सेट पर मिले थे और इसी शो के दौरान उन दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। उन्होंने 2016 में छः साल डेट करने के बाद शादी की थी। हम दोनों को उनके घर नन्हे मेहमान के आने की ढेरों बधाई देते है।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/2Y9nUkB
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments