Responsive Ad

अक्षय कुमार ने शुरू की अपनी नई फिल्म की शूटिंग

मुंबई। हाल ही में सुपरस्टार अक्षय कुमार की नई फिल्म की अनाउंसमेंट की गईं थीं, लेकिन अभी फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया गया था। इस फिल्म को वाशु भगनानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह नजर आने वाली है। 

अक्षय कुमार और वाशु भगनानी की फिल्म "बेल बॉटम" 19 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई और अब दोनों एक बार फिर कोलाबोरेट कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू की जा चुकीं है। फिल्म को बेल बॉटम के ही डायरेक्टर रंजीत एम तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: देश में पहला अजीबोगरीब मामला: महिला के शरीर में दुर्लभ जटिलताएं, दो गर्भाशय, दो प्राईवेट पार्ट

इस अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी रंजीत एम तिवारी ने अपने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने मुहूर्त शॉट की फोटो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की और कैप्शन में लिखा, "ग्रेटफुल और ब्लेस्ड यही दो शब्द इस समय मेरे दिमाग में आ रहें हैं।"

वहीं प्रोड्यूसर दीपशिखा देशमुख ने भी मुहूर्त शॉट की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की और कैप्शन में लिखा, "आपके ब्लेसिंग और आशीर्वाद के साथ हम अपना नया प्रोजेक्ट शुरू रहे हैं। #प्रोडक्शननंबर21"

यह खबर भी पढ़ें: पुरुष और महिला को ये काम कभी नहीं करना चाहिए, वरना जाना पड़ेगा नरक

इस अनटाइटल्ड फिल्म में सुपरस्टार अक्षय कुमार एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करने वाले है। इस नई जोड़ी को पर्दे पर एकसाथ देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं। फिल्म का डायरेक्शन रंजीत तिवारी करेंगे। फिल्म की शूटिंग लंदन में की जा रहीं हैं। 

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3mmQsB8
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments