Responsive Ad

6 महीने के हुए करीना के छोटे बेटे जहांगीर, गोद में नवाब को लिए एक्ट्रेस ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। पति सैफ अली खान के जन्मदिन से एक दिन पहले करीना अपने दोनों बच्चों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान संग मुंबई से मालदीव के लिए रवाना हुई थीं। जब से बेबो मालदीव पहुंची हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। सोशल मीडिया पर करीना एक के बाद एक तस्वीरें पोस्ट करती जा रही हैं। हाल ही में करीना मालदीव से एक लेटेस्ट तस्वीर पोस्ट की हैं। जिसमें उनका अंदाज देखने लायक है।

लाल सिंह चड्ढा में नज़र आएंगी करीना कपूर खान

करीना कपूर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वो फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देंगी। फिल्म में करीना कपूर संग एक्टर आमिर खान भी नज़र आएंगे। लंबे समय बाद दर्शकों को आमिर और करीना की जोड़ी साथ में देखने को मिलेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3y7M76O
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments