Responsive Ad

हर्षवर्धन राणे ने अपनी पहली फिल्म से अब तक की जर्नी को याद कर फैंस का किया धन्यवाद!

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत तमिल एंव तेलुगु फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाते हुई की वह अब हिंदी फिल्मों में बेहतरीन नाम कमा रहे हैं। एक्टर हर्षवर्धन ने साल 2009 में अपनी पहली फिल्म के लुक टेस्ट की तस्वीर को आज शेयर किया। साथ ही पहली फिल्म से अब तक की जर्नी को आज वह दोबारा याद करते दिखे। हर्षवर्धन भले ही अब तक चार हिंदी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाते दिखे हैं पर उनकी तमिल और तेलुगु फिल्मों की लिस्ट बड़ी हैं।

साल 2010 में हर्षवर्धन ने तेलुगु फिल्म 'थाकिता थाकित' से फिल्मों की शुरुआत की। और आज इसी फिल्म के लिए दिए गए अपने लुक टेस्ट की तस्वीर को उन्होंने शेयर किया। इसी के साथ साल 2021 तक के अपने फिल्मी सफर को याद करते हुए उन्होंने 2021 की अपनी तस्वीर शेयर की। इन दो तस्वीरों के जरिए वह अपनी फिल्मी जर्नी को याद करते दिखाई दिए। 

यह खबर भी पढ़ें: सावन में दिख जाए नीलकंठ पक्षी तो खुल जाएगी आपकी बंद किस्मत

इस तस्वीर को शेयर कर हर्षवर्धन ने कैप्शन में लिखा,' इन दो तस्वीरों में दिख रहें झल्ली और अनाड़ी लड़को में फर्क सिर्फ इतना हैं कि राइट तस्वीर में दिख रहें लड़के को आपका प्यार मिला! शुक्रिया मुझे ऊंचा बढ़ने की हिम्मत देने के लिए!' इसी के साथ हर्षवर्धन ने अपने फैंस और दर्शकों का धन्यवाद किया।

यह खबर भी पढ़ें: साल में एक दिन खुलता है शमशान घाट पर बना कंकाली मंदिर, जानिए इसकी अनोखी कहानी

बता दें कि, हर्षवर्धन जल्द ही 'कुन फाया कुन' फिल्म में नजर आने वाले हैं। जिसकी शूटिंग फिलहाल पूरी की जा चुकी है और पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। हर्षवर्धन अब तक चार बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वहीं 13 साऊथ फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। हर्षवर्धन साल 2008 में टीवी सिरीज 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' में भी मुख्य भूमिका निभाते दिखे।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3j78cgi
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments