दृष्टि धामी का नया अवतार, 'द् एम्पायर' जल्द रिलीज के लिए तैयार
मुंबई। डिस्नी प्लस हॉटस्टार अपने नए कंटेंट को रिलीज करने के लिए तैयार हैं। नई फिल्में और नए सिरीज जल्द ही रिलीज किए जाने हैं। ऐसे में आज हॉटस्टार द्वारा हिस्टोरिकल फिक्शन सिरीज ' द् एम्पायर' के इंट्रो विडियो को रिलीज किया गया। जिसमें एक्ट्रेस दृष्टि धामी के किरदार की झलक दिखाई गई। दृष्टि सिरीज में खानजादा बेगम का किरदार निभा रही हैं। इस विडियो को शेयर कर दृष्टि एक्साइटेड नजर आई।
विडियो की बात करें तो, विडियो में दृष्टि बेगम की तरह अनारकली सूट पहने नजर आई। विडियो के जरिए दृष्टि के किरदार को दिखाने की कोशिश की गई। इस विडियो को शेयर कर दृष्टि ने कैप्शन में लिखा,' फैमिली से बढ़कर कोई नहीं..द् एम्पायर के लिए कोई भी समझौता मंजूर नहीं..' हॉटस्टार स्पेशल 'द् एम्पायर' जल्द रिलीज हो रहा हैं, डिस्नी प्लस हॉटस्टार पर..'
यह खबर भी पढ़ें: साल में एक दिन खुलता है शमशान घाट पर बना कंकाली मंदिर, जानिए इसकी अनोखी कहानी
इस तरह से दृष्टि ने अपनी खुशी जाहिर की। इस सिरीज में दृष्टि के अलावा कुणाल कपूर, शबाना आजमी, सृजन श्रीवास्तव और डिनो मोरिया मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस सिरीज की कहानी एलेक्स रूथरफोर्ड द्वारा लिखी 'एम्पायर ऑफ मुगल' पर बेस्ड हैं। इस सिरीज को निखिल अडवाणी ने बनाया।
यह खबर भी पढ़ें: मनुष्य की म्रत्यु के बाद फिर से होगा उसका पुनर्जन्म, जानिए नारद पुराण का अद्भुत रहस्य
बता दें कि, इस सिरीज के लिए सभी कलाकार एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। जल्द ही सिरीज को रिलीज किया जाएगा। सिरीज मिताक्षरा कुमार द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। स्क्रीनप्ले भवानी अय्यर ने लिखे वहीं डॉयलॉग कौसर मुनीर ने लिखा हैं। देखना होगा, सिरीज कब तक रिलीज की जाएगी। और सिरीज के दूसरे सीजन को भी रिलीज किया जाएगा या नहीं।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/2WGqTjL
via IFTTT
 
 
Post a Comment
0 Comments