ड्रग्स केस: NCB ने नौकरों के बाद SSR के बॉडीगार्ड से की पूछताछ
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स मामले की छानबीन कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अभिनेता के नौकर रहे नीरज तथा केशव से पूछताछ करने के पश्चात अब बॉडीगार्ड से पूछताछ की है। सुशांत के बॉडीगार्ड से पूछताछ हेतु एनसीबी ने समन भेजा था।
एबीपी की एक रिपोर्ट की माने तो, सुशांत के बॉडीगार्ड से एनसीबी ने बीते बुधवार शाम को पूछताछ की। उसी दिन मतलब बुधवार को ही सुशांत की मौत के मामले में हरीश नाम के एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया गया।

यह खबर भी पढ़ें: इस देश में बनाई जाती हैं सबसे ज्यादा पॉर्न फिल्मे! जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान
वहीं एनसीबी ने इसी रविवार को सुशांत के दो पूर्व नौकरों- नीरज और केशव से पूछताछ की। पिछले सप्ताह ही एनसीबी ने दोनों को पूछताछ हेतु समन भेजा था। एनसीबी ने कुछ ही दिन पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए सुशांत के सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया था। सिद्धार्थ को एनसीबी की टीम ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। पिठानी की कस्टडी 1 जून तक हेतु बढ़ा दी गई है।
यह खबर भी पढ़ें: सोने-चांदी से भी ज्यादा महंगी है ये सब्जी! एक किलों के लिए देने होंगे इतने हजार रुपए
जानकारी के मुताबिक सुशांत की मृत्यु के पश्चात उनकी जिंदगी से जुड़े कई लोगों का नाम मीडिया में आया था जिसमें सिद्धार्थ पिठानी का नाम भी शामिल था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत की बॉडी को पहली बार सिद्धार्थ ने ही घर के अंदर पंखे से लटके हुए देखा था जिसके बाद उन्होंने पुलिस व अस्पताल को फोन किया।

बता दें कि सुशांत 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर मरे हुए मिले थे। इस केस में ड्रग्स एंगल भी सामने आया, जिसकी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जांच कर रहा है। कुछ वक्त पूर्व एनसीबी ने इस मामले में चार्जशीट दायर की थी, जिसमें रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक समेत कुल 33 लोगों को आरोपी बनाया गया था।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3uJLrDe
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments