क्या सच में 'दयाबेन' का रोल निभाएगी दिव्यांका त्रिपाठी, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों पॉपुलर कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में दयाबेन के रोल को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस शो में दयाबेन का रोल दिव्यांका त्रिपाठी को ऑफर हुआ था। लेकिन उन्होंने ये रोल करने से मना कर दिया था। अब इस पर एक्ट्रेस ने खुद प्रतिक्रिया दी है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान दिव्यांका ने ऐसे किसी भी ऑफर से मना कर दिया और इसे महज अफवाह बताया है। उन्होंने कहा, ‘यह एक शानदार शो है और इसकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इसे करने के लिए उत्सुक होऊंगी। मैं फ्रेश कॉन्सेप्ट और नई चुनौतियों को देख रही हूं।' अभिनेत्री ने आगे कहा कि इस तरह की अफवाहें ज्यादातर निराधार और बगैर किसी तथ्य के होती हैं।

बता दें कि, दिशा ने 2017 में मैटरनिटी लीव के लिए शो से ब्रेक लिया था। इसके बाद से वो शो में वापस नहीं आई। ‘हे मां माताजी’ और ‘टप्पू के पापा’ जैसे डायलॉग अनोखे तरीके से बोलकर दर्शकों का मनोरंजन करने वाली दिशा को फैंस काफी मिस करते हैं।
वहीं दूसरी ओर दिव्यांका त्रिपाठी केपटाउन से शूटिंग खत्म कर वापस आ गई हैं। हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी 11' का प्रोमो रिलीज हुआ। प्रोमो में दिव्यांका त्रिपाठी मगरमच्छ को गोद में लेकर बैठा नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं दिव्यांका त्रिपाठी तो इस मगरमच्छ को सुलाने के लिए लोरी भी सुना रही हैं। दिव्यांका त्रिपाठी की दिलेरी देखकर बाकी कंटेस्टेंट्स की हालत खराब हो गई है।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3y0Lyfp
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments