Responsive Ad

अंगिरा धर ने डायरेक्टर आनंद तिवारी संग रचाई शादी, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर आनंद तिवारी ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो एक्ट्रेस अंगिरा धर संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने इस साल अप्रैल में शादी रचाई है। आनंद तिवारी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है, "30 अप्रैल को मैंने और अंगिरा ने अपनी दोस्ती को शादी बदल दिया। इस दौरान खास दोस्त और परिवार को लोग मौजूद थे। ईश्वर भी इसका साक्षी है। धीरे-धीरे जीवन हमारे चारों तरफ अनलॉक हो रहा है। हम भी अपनी खुशी आपके साथ अनलॉक करना चाहते हैं।"

यह खबर भी पढ़ें: मॉल के टॉयलेट के दरवाजे नीचे से खुले क्यों होते हैं, जानिए वजह

आनंद तिवारी और अंगिरा धर की शादी की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी दोनों को बधाई संदेश दे रहे हैं। बधाई देने वाले सितारों में अनन्या पांडे, अहाना कुमरा, आयुष्मान खुराना जैसे शामिल हैं। आयुष्मान ने लिखा, 'वाह. दोनों को बधाई।' एक्ट्रेस अंगिरा धर ने भी शादी की सेम तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में दोनों कपल कितने खुश दिख रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: .. तो इसलिए महिलाएं आंखों में लगाती है काजल, आप भी जानिए

बता दें कि आनंद तिवारी और अंगिरा धर ने नेटफ्लिक्स की फिल्म 'लव पर स्क्वायर फिट' में साथ काम किया हैं। इस फिल्म को आनंद तिवारी ने ही डायरेक्ट किया था। जबकि, अंगिरा धर के साथ-साथ विक्की कौशल ने इसमें लीड रोल निभाया था। आनंद तिवारी को गो गोवा गोन, आइशा और छपाक में काम करने के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने अमेजन की वेब सीरीज बंदिश बैंडिट्स को भी निर्देशित किया है। 

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3jbOFgB
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments