अर्जुन कपूर ने बनवाया बहन अंशुला कपूर के नाम का टैटू
मुंबई। अपनी फिल्मों के अलावा मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर इस वक्त सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं और सुर्खियों में है। दरअसल अर्जुन कपूर ने अपने हाथ पर बहन अंशुला कपूर के लिए टैटू बनवाया है। इसकी जानकारी खुद अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए दी है। इस वीडियो में अर्जुन कपूर अपने बाएं हाथ में बहन अंशुला के लिए टैटू बनवाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहे हैं कि उन्होंने अपने हाथ में अंशुला के नाम का पहला शब्द यानी ए गुदवाया है। ए के साथ उन्होंने दिल भी बनाया है।इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा- 'वह मेरी आस्तीन का इक्का है। अंशुला कपूर और मैं, जिंदगी में ए के जरिए हमेशा के लिए आपस में जुड़े हुए हैं।'
यह खबर भी पढ़ें: पाकिस्तान : 16 साल के लड़के संग सामूहिक दुष्कर्म, बनाया गया वीडियो
अर्जुन कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो पर उनके तमाम फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी प्रतिक्रिया दे रही हैं। वहीं उनकी बहन अंशुला ने उनके इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा -'लव यू!' अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर बॉलीवुड के सबसे मशहूर भाई-बहन की जोड़ी में से एक हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है और एक दूसरे के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: अनोखी परम्परा: यहां सिर्फ जिंदा ही नहीं बल्कि मर चुके लोगों की भी की जाती है शादी
अर्जुन और अंशुला फिल्म मेकर बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना कपूर के बच्चे हैं।मोना ने साल 1983 में फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी, लेकिन साल 1996 में मोना और बोनी का तलाक हो गया जिसके बाद मोना ने अकेले ही अर्जुन और अंशुला की परवरिश की थी। अर्जुन कपूर की मां और बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर कैंसर से पीड़ित थी और साल 2012 में उनका निधन हो गया था। जिसके बाद दोनों भाई -बहन ने खुद को संभाला। अंशुला आज एक बिजनेस वूमेन के रूप में अपनी पहचान बना रही है। वहीं अर्जुन कपूर बॉलीवुड में अपनी खास जगह बना चुके हैं।वर्कफ़्रंट की बात करे तो अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म 'एक विलेन रिटर्न' और 'भूत पुलिस' में नजर आएंगे।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/35G8yV4
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments