हॉलीवुड ऐक्टर टॉम हिडलस्टन ने बताया इंडिया का मतलब एसआरके
नई दिल्ली। बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख़ खान के चाहनेवालों की संख्या सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। दुनियाभर में उनके तमाम चाहने वालों की लिस्ट में एक नाम आता है हॉलीवुड के मशहूर एक्टर टॉम हिडलस्टन का। दरअसल टॉम हिडलस्टन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारत और बॉलीवुड का मतलब शाहरुख़ खान बताया है। दरअसल, हाल ही में हाल ही में डिज्नी प्लस हॉटस्टार प्रीमियम पर एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें 'लोकी' फेम टॉम वर्ड एसोसिएशन गेम खेलते नजर आए। गेम की शुरुआत होती है वर्ड 'लोकी' से। इस पर ऐक्टर कहते हैं 'मैं'। फिर उन्हें दूसरा शब्द 'थॉर' और 'क्रिस' दिया जाता है। इस पर ऐक्टर कहते हैं 'ब्रदर' और 'हैम्सवर्थ' ।
यह खबर भी पढ़ें: IPL 2021: बीसीसीआई ने किया एलान, जानिए कब और कहाँ खेले जाएंगे सीजन 14 के बाकी बचे मुकाबले
आगे टॉम को 'इंडियन सिटी' वर्ड दिया जाता है। इस पर ऐक्टर जवाब देते हैं, 'चेन्नई सिटी।' ऐक्टर चेन्नई की तारीफ करते हुए आगे कहते हैं, 'चेन्नई बहुत ही शानदार जगह है। मैं वहां कुछ समय रहा चुका हूं।' आखिर में उन्हें दो और शब्द दिए जाते हैं 'इंडिया' और 'बॉलिवुड'। दोनों सवालों का जवाब देते हुए ऐक्टर कहते हैं, 'शाहरुख खान'। वहीं अब शाहरुख खान ने टॉम हिडलस्टन के इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। शाहरख खान ने लिखा-'आप दयालु हैं, शरारत के बादशाह... आशा है कि इस दावे के पीछे कोई शरारत नहीं है। बहुत सारा प्यार टॉम और लोकी के लिए इंतजार नहीं कर सकता! अभी शुरू कर रहा हूं एपिसोड 1!'
You are kind, God of Mischief... hope there’s no mischief behind this claim though. Lots of love Tom and can’t wait to binge Loki!!! Starting now- Ep 1! https://t.co/MFTJBHCtJu
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 11, 2021
शाहरुख खान का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब टॉम हिडलस्टन भारत या शाहरुख खान की तारीफ कर रहे हैं। टॉम हिडलस्टन को भारत काफी पसंद है और उन्हें शाहरुख खान की फिल्मों में भी काफी दिलचस्पी हैं। 9 जून को टॉम हिडलस्टन की वेब सीरीज 'लोकी' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। टॉम हिडलस्टन मार्बल कॉमिक्स के लोकी के किरदार के लिए काफी मशहूर हैं।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3vjflya
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments