Responsive Ad

सोनू सूद ने जोधपुर पुलिस को कहा शुक्रिया

जोधपुर। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से भेजे गए सम्मान पर शुक्रिया अदा किया है। एक वीडियो सन्देश भेजते हुए सोनू सूद ने कहा कि उन्हें ख़ुशी है कि जोधपुर पुलिस ने उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की सरहाना की और उन्हें सम्मान स्वरुप स्मृति चिन्ह भिजवाया है।

यह खबर भी पढ़ें: शख्स ने Amazon से ऑर्डर किया माउथवॉश, बॉक्स खोला तो देखकर उड़े होश

गौरतलब है कि पिछले दिनों सोनू सूद फाउंडेशन की तरफ से जोधपुर के कोरोना और ब्लैक फंगस मरीज़ों को तत्काल सेवा और मदद पहुंचाई गई थी। इन सामाजिक सरोकारों में भूमिका को देखते हुए जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सोनू सूद को स्मृति चिन्ह भिजवाया था।

यह खबर भी पढ़ें: PICKS: वीडियो बनाते हुए ठोकी पिता की 25 करोड़ की कार, अब बताया यह कारण!

वीडियो में सोनू सूद ने कहा कि कोरोना से जंग सभी को मिलकर लडऩी होगी तभी इसपर जीत नसीब होगी। उन्होंने जोधपुर की जनता और पुलिस का आभार जताते हुए सभी को सुरक्षित रहने के लिए सरकार की गाइडलाइंस का पालन करने की अपील भी की।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3ili8nL
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments