Responsive Ad

मासूम सी दिखने वाली नूतन ने जड़ दिया था संजीव कुमार को जोरदार थप्पड़, अफेयर की खबरों से थी परेशान

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर एक्ट्रेस नूतन का जन्मदिन हैं। इंडस्ट्री में नूतन अपनी अदाकारी और सादी की वजह से जानी जाती थीं। वहीं फैंस को भी नूतन का शांत अंदाज काफी पसंद आता था। लेकिन एक बार नूतन को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने एक्टर संजीव कुमार को जोरदार तमाचा जड़ दिया था। चलिए आपको बतातें हैं कि क्या था पूरा मामला।

नूतन नहीं करती थीं को-एक्टर से बात

ये बात उन दिनों की है। जब नूतन इंडस्ट्री में अपनी शानदार फिल्मों से अपना नाम बना चुकी थीं। वहीं संजीव कुमार इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता थे। वहीं नूतन के बारें में कहा जाता था कि वह कभी भी शूटिंग के दौरान अपने को-स्टार्स संग बात नहीं करती थीं। इस बीच एक्ट्रेस नूतन और संजीव कुमार को एक साथ फिल्म देवी में साइन किया गया था। जब पहली बार दोनों की मुलाकात सेट पर हुई तो एक-दूसरे से किसी ने भी बात नहीं की। लेकिन काम करते-करते दोनों के बीच काफी अच्छे संबंध बनने लग गए।

संजीव कुमार संग अफेयर की खबरें सुन भड़क गई थीं नूतन

एक बार सेट पर नूतन यूं ही एक मैग्जीन पढ़ रही थी। अचानक से उन्होंने देखा की मैग्जीन में उनके और संजीव के अफेयर को लेकर खबर छपी हुई है। जिसे देख नूतन काफी गुस्सा हो गईं और सेट पर मौजूद संजीव कुमार को जोरदार थप्पड़ मार दिया। बताया जाता है कि मैग्जीन में संजीव संग अफेयर की खबरों की वजह से नूतन की पर्सनल जिंदगी में खलबली मच गई थी। यही वजह थी कि उन्होंने गुस्सा होकर एक्टर को थप्पड़ मार दिया था। कहा ये भी जाता है कि नूतन ऐसा उनके पति के कहने पर किया था।

नूतन ने किया कई सुपरस्टार्स संग काम

नूतन ने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरस्टार्स संग काम किया है। उन्होंने देव आनंद, सुनील दत्त से लेकर राज कपूर तक के साथ कई स्क्रीन शेयर की। नूतन की सुपरहिट फिल्मों के बारें में बात करें तो उन्होंने 'अनारी', 'सुजाता', 'पेइंग गेस्ट', और 'मैं तुलसी तेरे आंगन' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है।

 

स्विमसूट पहन कर जब बड़े पर्दे पर आई थीं नूतन

नूतन एक ऐसी अभिनेत्री थीं जिन्होंने महज 14 साल की उम्र में ही एक्टिंग करियर में डेब्यू कर लिया था। उन्होंने फिल्म हमारी बेटी से डेब्यू किया था। जिसकी डायरेक्टर उनकी ही मां थीं। साथ ही आपको जानकर हैरानी होगी कि नूतन बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में एक हैं जिन्होंने स्विमसूट पहना था। साल 1958 में आई फिल्म दिल्ली का 'ठग' में नूतन ने स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहना था। नूतन ने महज 14 साल की उम्र में एडल्ट फिल्म 'नगीना' की थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3imsaVA
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments