पवन सिंह और चांदनी सिंह का रोमांटिक गाना ‘नजरिया ना लागे’ रिलीज, दोनों के बीच दिखी जबरदस्त केमेस्ट्री
नई दिल्ली। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस चांदनी सिंह का नया गाना ‘नजरिया ना लागे’ रिलीज हुआ है और आते ही यूट्यूब पर छा गया है। इस वीडियो सॉन्ग में पवन और चांदनी के बीच गजब केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने को पीआरए फिल्म्स पर रिलीज किया है। इसे खुद पवन सिंह ने गाया है और इस गाने को प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखा है। प्रियांशु सिंह ने गाने का म्यूज़िक दिया है, जो सभी को बेहद पसंद आ रहा है।
यह खबर भी पढ़ें: अजब-गजब : अब इंसान को खाने के साथ ही खानी होंगी अपनी प्लेट, कप और चम्मच
पवन सिंह की गिनती उन स्टार्स में है जो अपनी मौजूदगी से ही फिल्मों और गानों को हिट करवा देते हैं। उनका हर गाना भोजपुरिया दर्शकों को हर बार झूमने पर मजबूर कर देता है। हर गाने की ही तरह उनके नए गाने ‘नजरिया ना लागे’ को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वीडियो को कुछ ही घंटे में 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ये आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ रहा है।
यह खबर भी पढ़ें: इस मंदिर में लकवाग्रस्त मरीज 7 दिन में हो जाता हैं ठीक, जानिए कैसे?
इससे पहले पवन सिंह और अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना 'राजा जानी' रिलीज हुआ था और आते ही हिट हो गया था। वीडियो सॉन्ग में दोनों ही काफी अच्छे लग रहे थे। इस गाने को मनोज मतलबी ने लिखा था और इसे खुद पवन सिंह और अक्षरा ने ही गाया है। दोनों के फैंस को ये ऑनस्क्रीन रोमांस खूब पसंद आ रहा है।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3vSztaJ
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments