Responsive Ad

करिश्मा कपूर ने गर्ल गैंग के साथ सेलिब्रेट किया अपना 47वां जन्मदिन, अमृता अरोड़ा ने शेयर की तस्वीर

मुंबई। मशहूर फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज 47 साल की हो गई है। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए करिश्मा ने अपने जन्मदिन से पहले एक इवनिंग पार्टी रखी थी, जिसे उन्होंने अपनी गर्ल गैंग के साथ सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे पार्टी में कपूर सिस्टर्स की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा भी मौजूद थी। अमृता अरोड़ा ने इस बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की है।

सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। 25 जून, 1974 को जन्मी करिश्मा कपूर दिग्गज फिल्म अभिनेता रणधीर कपूर और बबीता की बेटी और करीना कपूर खान की बड़ी बहन हैं। करिश्मा कपूर और करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे फेमस सिस्टर्स में से एक हैं। 

फ़िल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली करिश्मा कपूर ने साल 1991 में आई फिल्म 'प्रेम कैदी' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आई और अपने शानदार अभिनय की बदौलत बॉलीवुड में सफलता की उचाइयों को छुआ।

यह खबर भी पढ़ें: चींटियां एक ही लाइन में क्यों चलती हैं, जानिए इनसे जुड़ी कुछ अनसुनी और रोचक बातें

उनकी प्रमुख फिल्मों में जिगर, अनाड़ी, राजा बाबू, खुद्दार, अंदाज, अंदाज अपना अपना, कुली नंबर वन, हीरो नंबर वन, साजन चले ससुराल, जीत, राजा हिंदुस्तानी, जुड़वा, दुल्हन हम ले जाएंगे, दिल तो पागल है, बीवी नंबर वन, हसीना मान जाएगी, हम साथ-साथ हैं, फिजा, जुबैदा, डेंजरस इश्क आदि शामिल हैं। इसके अलावा वह छोटे पर्दे के कई रियलिटी शो में जज की भूमिका में नजर आई हैं, जिसमें नच बलिये, आजा माही वे, हंस बलिये आदि शामिल हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: किसी हॉरर डायन से कम नहीं है जैजमिन बीन, तस्वीरें देख निकल जाएगी आपकी चीख

इसके अलावा करिश्मा कपूर ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'मेंटलहुड' में भी नजर आई है।करिश्मा कपूर की निजी जिंदगी की बात करे तो करिश्मा ने साल 2003 में उद्योगपति संजय कपूर से शादी की थी, लेकिन यह शादी लम्बे समय तक नहीं चल सकी। आपसी विवाद के कारण करिश्मा और संजय ने तलाक ले लिया। करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान हैं। करिश्मा कपूर का निजी जीवन बहुत उतार चढ़ाव भरा रहा, लेकिन बॉलीवुड में उन्होंने अपनी शानदार अभिनय की बदौलत सफलता की बुलंदियों को छुआ और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। 

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3zXhfZa
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments