विराट-अनुष्का ने एक नेक काम कर जीता फैंस का दिल, लोग कर रहे तारीफ
नई दिल्ली। विराट कोहली तथा अनुष्का शर्मा ने एक ऐसा नेक कार्य किया है जिसके लिए लोग उनकी काफी प्रशंसा कर रहे हैं। कपल ने 16 करोड़ रुपये एकत्रित कर एक मासूम बच्चे की जिंदगी बचा ली है।
अयांश गुप्ता नाम के एक बच्चे को एसएमए (स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी) नाम का रोग था। अयांश के उपचार हेतु एक बेहद महंगी दवाई की जरूरत थी, जिसकी दाम लगभग 16 करोड़ है। अयांश के इलाज के लिए फंड जुटाने हेतु उनके माता-पिता ने 'AyaanshFightsSMA' के नाम से ट्विटर अकाउंट बनाया था। इस ट्विटर हैंडल पर विराट और अनुष्का को थैंक्स बोला है।
@imVkohli & @AnushkaSharma - we always loved you as fans. But what you have done for Ayaansh and this campaign is beyond what we expected. Thanks for your generosity. You helped us win this match of life with a six! Will always be indebted for your help to #saveayaanshgupta pic.twitter.com/vJUozH2o2r
— AyaanshFightsSMA (@FightsSma) May 23, 2021
'AyaanshFightsSMA' से ट्वीट किया गया- 'हमने कभी नहीं सोचा था कि इस मुश्किल सफर का इतना खूबसूरत अंत होगा। हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमें अयांश की दवाई के लिए 16 करोड़ रुपये की जरूरत थी और यह राशि हमने हासिल कर लिया है। उन सभी को बहुत शुक्रिया, जिन्होंने हमें सपोर्ट किया। यह आपकी जीत है।'

यह खबर भी पढ़ें: .. तो इसलिए लड़कियों की बायीं तरफ से छिदवाई जाती हैं नाक
'AyaanshFightsSMA' से ट्वीट किया गया, 'कोहली और अनुष्का हमने हमेशा बतौर फैंस आपसे प्यार किया, मगर आपने अयांश और इस अभियान के लिए जो किया, वो उम्मीदों से परे था। आपने छक्के के साथ जिंदगी का मैच जीतने में हमारी मदद की।'

यह खबर भी पढ़ें: महज 19 साल की उम्र में महिला ने एक साथ दिया 3 बच्चों को जन्म, डॉक्टर्स भी रह गए दंग!
जानकारी के मुताबिक विराट व अनुष्का कोरोना के विरुद्ध जंग में भी लोगों की सहायता हेतु सामने आए थे। विराट ने अनुष्का संग मिलकर 11 करोड़ की राशि एकत्रित की थी। इन पैसों को ऑक्सीजन और चिकित्सा से जुड़ी अन्य सुविधाओं हेतु उपयोग में लाया गया था।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/2QRoSi0
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments