Responsive Ad

आसपास इतना दर्द देखकर दिल दुखता है : नीलू कोहली

मुंबई| अभिनेत्री नीलू कोहली कोरोना की वजह से चारों ओर के इस गंभीर माहौल से बेहद प्रभावित हैं। इसके साथ ही उन्हें इस बात पर भी यकीन नहीं हो पा रहा है कि अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल अब दुनिया में नहीं रहे। बता दें कि अभिनेता का हाल ही में कोरोना से निधन हो गया है। नीलू ने आईएएनएस को बताया, "लोगों को पीड़ा में देखना वास्तव में बेहद निराशाजनक है। लोगों की खराब परिस्थितियों के बारे में पढ़कर मैं भावनात्मक रूप से बेहद परेशान हो जाती हूं और इसके साथ ही पिछले कुछ दिनों से अपने जानने वालों के निधन के बारे में सुनकर मैं बेहद हैरान हूं।"

यह खबर भी पढ़ें: एक ऐसा रेस्‍टोरेंट, जहां बिना कोई जानवर काटे सर्व किया जाता है चिकन मीट

वह बिक्रमजीत के बारे में कहती हैं, "मैं बिक्रमजीत कंवरपाल को काफी लंबे समय से जानती हूं। उनके चले जाने की खबर पर विश्वास करना बेहद मुश्किल है। वह सकारात्मकता से परिपूर्ण एक खुशमिजाज इंसान थे। हमने कुछ साल पहले एक फिल्म के लिए साथ में काम किया था और फिर हमारा एक ग्रुप भी था, तो हम अकसर आपस में मिलते रहते थे। इसके अलावा हम ऑडिशन पर भी आपस में टकरा जाते थे।" --आईएएनएस

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3eQCzp8
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments