Responsive Ad

मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर के रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा को कास्ट करना चाहते हैं मनोज मुंतशिर

मुंबई। लेखक-गीतकार मनोज मुंतशिर निर्माता बनने जा रहे हैं। निर्माता के रूप में उनकी पहली फिल्म मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर होगी। मुंतशिर का कहना है कि वह इस फिल्म में लीड रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा को कास्ट करना चाहते हैं।

प्रियंका वो सब जो इस रोल के लिए जरूरी
प्रियंका चोपड़ा को ही रानी अहिल्याबाई होल्कर के किरदार के लिए चुनने के पीछे मनोज मुंतशिर कारण भी बताते हैं। मीड-डे से बातचीत में मनोज ने बताया कि प्रियंका में ऐसा रोल प्ले करने के लिए जरूरी आग, जुनून और विश्वास है। उनका कहना है कि प्रियंका स्टारर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में परफॉर्मेंस शानदार थी। हालांकि उन्होंने इस संबंध में अभी तक प्रियंका से बात नहीं की है क्योंकि अभी तक स्क्रिप्ट शुरूआती स्टेज में ही है। जैसे ही ये पूरी होगी, वे प्रियंका से इस बारे में जरूर बात करेंगे।

यह भी पढ़ें : केसरी, कबीर सिंह में गाने लिखने वाले मनोज कभी भिखारियों के साथ फुटपाथ पर सोए, कहा-टैलेंट मांगती है मुंबई

अहिल्याबाई की विरासत पर होगा फोकस
मनोज ने इस बारे में आगे बताया,'जब हम महिला शासकों की बात करते हैं, तो हम रानी लक्ष्मीबाई पर ही ठहर जाते हैं। हालांकि उनका देश के लिए उनके योगदान को नकारा नहीं जा सकता है ना ही अहिल्याबाईजी का। जब औरंगजेब देश में मंदिरों को नष्ट कर रहा था, तब वह नए मंदिर बनवा रहीं थीं। हालांकि इस फिल्म में इस पहलू पर फोकस नहीं करके, उनकी विरासत पर फोकस किया जाएगा। अहिल्याबाई होल्कर के शासन में इंदौर को नई उंचाईयों तक लेजाकर उन्होंने अपनी शासकीय क्षमता का परिचय दिया।

यह भी पढ़ें : बाहुबली- 3 में यूपी के इस नौजवान को मिलेगा अहम रोल, फिल्म के गीतकार मनोज मुंतशिर ने किया बड़ा एलान

'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी' होगा मूवी का नाम
मनोज मुंतशिर की इस मूवी का नाम 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी' होगा। इस फिल्म के इसी साल फ्लोर पर आने की संभावना है। मनोज इस फिल्म में सह-लेखक और डायलॉग राइटर की तरह भी काम करेंगे। उनका कहना है कि इस फिल्म को हिन्दी, मराठी, तमिल और तेलुगु में बनाया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uBqOc8
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments