Responsive Ad

कोरोना पॉजिटिव हुए रणधीर कपूर, अस्पताल में भर्ती

मुंबई| बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता रणधीर कपूर कोरोना पॉजिटिव हो गए है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर की पुष्टि मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के अधिकारियों ने की। कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल के सीईओ और कार्यकारी निदेशक डॉ संतोष शेट्टी ने एक बयान में कहा, "अनुभवी अभिनेता श्री रणधीर कपूर कोविड उपचार के लिए कल रात से कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं।"

यह खबर भी पढ़ें: यहां 10 लोगों की मौजूदगी में शादी करने वाले वर-वधु को SP कराएंगे DINNER

74 वर्षीय अभिनेता रणधीर कपूर अभिनेत्री करिश्मा और करीना कपूर के पिता हैं, और अभिनेत्री बबिता के पति हैं। हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक संपत्ति से संबंधित मामले में उनसे और उनकी बहन रीमा जैन से दिवंगत राजीव कपूर की तलाक की डिक्री प्रस्तुत करने के लिए कहा था। रणधीर ने बुधवार को सूचित किया था कि वह अदालत में पेश करने के लिए तलाक के कागजात का पता लगाने की कोशिश कर रहे है, और इसके लिए एक प्रशिक्षक की प्रतिनियुक्ति की है।--आईएएनएस

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3u5L9Xx
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments