Responsive Ad

अस्पताल में सलमान खान ने ली कोरोना की पहली डोज, फोटो आई सामने

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर एक बार फिर अपनी गति पकड़ने लगा है। वहीं, अब इस वायरस से बचने के लिए लोगों को Covid-19 वैक्सीन दिए जाने का सिलसिला भी जारी है। अब खबर आई हैं कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने Covid-19 वैक्सीन ले ली है। वो मुंबई के एक बड़े अस्पताल के बाहर देखे गए हैं, जहां से सलमान की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

हाल ही में सलमान खान मुंबई के लीलावती अस्पताल के बाहर दिखाई दिए। उन्होंने इस अस्पताल में कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड का पहला डोज ले लिया है। सलमान खान ने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- 'मैंने अपनी वैक्सीन की पहली डोज लेली है'। इस दौरान वो ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक जींस में दिखाई दिए। उन्होंने इस दौरान पैपराजी से कोई बात नहीं की और सीधा अस्पताल के अंदर चले गए।


यह खबर भी पढ़े: .. तो इसलिए छींक आने पर लोग कहते हैं 'सॉरी' और 'गॉड ब्लेस यू'

सलमान खान के इस ट्वीट पर फैंस की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। सलमान के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लोग ये कहते नजर आ रहे हैं कि वो भी जल्द ही वैक्सीन लेंगे।

बता दें कि इससे पहले सलमान खान के पिता सलीम खान, सलमा खान और हेलन ने भी Covid-19 की वैक्सीन ले ली है। इसके अलावा कई सेलेब्रिटीज भी कोरोना की वैक्सीन लगवा चुके हैं। 

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3fdgh2I
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments