अमृता अरोड़ा के साथ जेब्रा प्रिंट आउटफिट में स्पॉट हुई बेबो, लोग बोले- मुंबई में जेबरा नजर आया
नई दिल्ली। दूसरे बच्चे की मां बनने के बाद एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों कई जगहों पर स्पॉट होती रहती है। डिलीवरी के कुछ वक्त आराम करने के बाद अब वह अपनी नॉर्मल लाइफ में आ गई हैं। हाल ही में वह मुंबई में वह अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के साथ नजर आई, जहां पर वह कपड़ो को लेकर ट्रोल हो गईं। करीना की कुछ तस्वीरें सेलेब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी और योगेन शाह ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
दरअसल, करीना कपूर खान अपनी दोस्त अमृता अरोड़ा के संग करण जौहर के घर के लिए रवाना हुईं। इस दौरान करीना ने जेब्रा प्रिंट आउटफिट्स पहने हुए थे। इसके साथ उन्होंने ब्लैक हील्स, ब्लैक मास्क, ग्रे स्लिंग पर्स कैरी किया था। वहीं, अमृता अरोड़ा ब्लू शर्ट और ब्लैक ट्रैक पैंट में नजर आईं। करीना को जेब्रा प्रिंट में देख लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू दिया।
यह खबर भी पढ़े: पंख होने के बाद भी आकाश में उड़ नहीं सकते ये खूबसूरत पक्षी, जानिए नाम
एक यूजर ने लिखा- मुंबई में जेबरा नजर आया। वहीं एक अन्य ने लिखा कि रणवीर सिंह के साथ अब कड़ी टक्कर होगी। वहीं एक अन्य ने लिखा, बेबो नहीं, ये तो जेबरा कपूर है।
करीना और सैफ 21 फरवरी को दूसरी बार मम्मी-पापा बने हैं। दूसरे बच्चे के जन्म के बाद करीना कुछ सोशल मीडिया पोस्ट कर चुकी हैं लेकिन अभी तक बच्चे की तस्वीर और नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
वर्कफ्रंट की करें तो करीना इस साल आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की रीमेक हैं। इसके अलावा वह करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी नजर आएंगी।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/311tkvW
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments