Responsive Ad

नयनतारा ने विग्नेश शिवन के साथ की सगाई, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

नई दिल्ली। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस नयनतारा और विग्नेश शिवन 7 साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है और आए दिन ही इनकी तस्वीरें भी काफी वायरल होती हैं। 

विग्नेश के सोशल अकाउंट पर उनकी नयनतारा के साथ काफी रोमांटिक तस्वीरें है। 5 साल के अफेयर के बाद अब नयनतारा और विग्नेश ने एक दूसरे के रिश्ते को नया नाम दिया है। 

अब नयनतारा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विग्नेश शिवन संग सगाई कर ली है। 

यह खबर भी पढ़े: हाथी की पॉटी से बनती है ये पसंदीदा चीज! आप बड़े चाव से करते हैं जिसका सेवन

इन दोनों की पहली मुलाकात Naanum Rowdy Dhaan के सेट पर हुई थी। इसके बाद ही नयतारा और विग्नेश के न सिर्फ अफेयर बल्कि शादी तक की अफवाहें उड़ीं लेकिन उस वक्त ये दोनों कुछ भी कहने से परहेज करते रहे। 

विग्नेश से पहले नयनतारा का नाम प्रभुदेवा संग भी जुड़ चुका है। खबरें तो ये भी आई थीं कि नयनतारा से शादी करने के लिए ही प्रभुदेवा ने अपनी वाइफ को तलाक दिया था जिससे उनके तीन बच्चे हैं। 

बताया जाता है प्रभुदेवा और नयनतारा काफी लंबे वक्त तक लिवइन में भी रहे लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। 

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3skczYZ
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments