स्ट्रिप डांस करते हुए उर्वशी ने उतारकर फेंका जैकेट, यो यो हनी सिंह ने कहा- मैं क्या फेंकूं?
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का इन दिनों एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह हनी सिंह के साथ नजर आ रही है। उर्वशी के इस वीडियो में उर्वशी स्ट्रिप डांस करती दिख रही हैं। उनके साथ वीडियो में रैपर यो यो हनी सिंह को भी देखा जा सकता है। जिसमें वह अपना गाना 'लव डोज' गा रहे हैं और बगल में खड़ी होकर उर्वशी अपनी जैकेट घुमाकर फेंकती दिख रही हैं।
यह वीडियो शेयर करते हुए उर्वशी ने अपने फैंस के लिए एक बड़ी घोषणा भी कर डाली है। जिसके बाद एक्ट्रेस के फैन भी बेहद खुश हैं। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने बताया है कि जल्दी ही यो यो हनी सिंह के साथ 'लव डोज' के दूसरे पार्ट यानी 'लव डोज 2' में नजर आने वाली हैं।
यह खबर भी पढ़ें: दुनिया का 8 वां खोया हुआ महाद्वीप जीलैंडिया, 75 करोड़ साल पहले हो गया था अलग
वीडियो के कैप्शन में उर्वशी ने लिखा है- 'मेरा पहला स्ट्रेपटीज। किंग लेजेंड्री हनी सिंह ने हमारे आइकॉनिक सॉन्ग लव डोज से स्टेज में आग लगा दी है। लव डोज पार्ट 2 जल्दी आ रहा है। यो यो हनी सिंह - मैं क्या फेंकूं? उत्तर का जवाब कमेंट में दें।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी की पिछले साल फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' रिलीज हुई थी। फिल्म को फैन्स का मिक्स्ड रिव्यूज मिला था। साल 2019 में वे मल्टीस्टारर फिल्म 'पागलपंती' में नजर आई थीं। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3qEhx16
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments