Responsive Ad

फिल्म इंडस्ट्री को लगा एक और बड़ा झटका, लेखक सागर सरहदी का निधन

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन फिल्म लेखक और फिल्ममेकर सागर सरहदी का निधन हो गया है। इस खबर के बाद से सोशल मीडिया पर सितारों ने सागर सरहदी को श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है। उन्होंने मुंबई के सायन इलाके में स्थित अपने घर में 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद उनका कल देर रात देहांत हो गया। 

फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर सागर सरहदी को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने सागर सहरहदी की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'आपकी आत्मा को शांति मिले सागर सरहदी साहब।' परिवार द्वारा दोपहर में सागर सरहदी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

यह खबर भी पढ़े: .. तो इसलिए छींक आने पर लोग कहते हैं 'सॉरी' और 'गॉड ब्लेस यू'

सागर सरहदी का जन्म 11 मई 1933 को बफा पाकिस्तान में हुआ था। कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान कायम की थी। यश चोपड़ा की 'कभी-कभी' से सागर सरहदी को पहचान मिली थी। फिल्म में राखी और अमिताभ बच्चन की जोड़ी नजर आई थी। वहीं स्मिता पाटिल, फारुख शेख और नसीरुद्दीन शाह स्टारर 'बाजार' से उन्होंने डायरेकश्न में डेब्यू किया था। 

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/2OUu8Ao
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments