Responsive Ad

विवादों में एकता कपूर की XXX Season 2, आपत्तिजनक सीन को लेकर बिहार की कोर्ट ने जारी किया समन

नई दिल्ली। फिल्म निर्माता एकता कपूर कई बार अपनी फिल्मों को लेकर विवादों में आ चुकी है। अब वह अपनी नई वेब सीरीज ट्रिपल एक्स सीजन 2 की वजह से चर्चा में है। बिहार के बेगूसराय की कोर्ट ने वेब सीरीज की निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को समन भेजा है। समन के अनुसार दोनों को 8 फरवरी को कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा गया है।  

ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर वेब सीरीज ट्रिपल एक्स सीजन 2 प्रसारित हुई। इसके मेकर्स पर आरोप लगा है कि भारतीय सेना के जवानों और उनकी पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। बिहार के बेगूसराय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राजीव कुमार ने इस मामले की सुनवाई की है।  

उन्होंने एकता और उनकी मां शोभा को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए हैं। बरौनी थाने के सिमरिया आदर्श गांव के रहने वाले शंभू कुमार ने परिवाद दाखिल की थी।  

बता दें, शंभू कुमार सेना का हिस्सा रहे हैं। शंभू का दावा है कि वेब सीरीज ट्रिपल एक्स सीजन 2 में भारतीय जवान और उनकी पत्नी के चरित्र को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया जो कि अपमानजनक और शर्मनाक है। 

एकता कपूर ने अपनी इस वेब सीरीज के आपत्तिजनक सीन्स के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी थी। इस फिल्म में एक भारतीय सैनिक की पत्नी को उसकी गैरमौजूदगी में दूसरे पुरुष से संबंध बनाते दिखाया गया। एकता ने बाद में ये भी साफ किया कि जैसे ही उन्हें इस बारे में पता चला उन्होंने सीन को सीरीज से हटवा दिया था। साथ ही इस पर उन्होंने सफाई भी देते हुए कहा था कि ये चूक के तहत हुआ था।  



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3oIm5m7
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments