ब्रेन स्ट्रोक से ठीक होने के लिए राहुल रॉय ने निकाला ये तरीका, देखें VIDEO
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय इन दिनों स्पीच थेरेपी प्रोसेस के हिस्से के रूप में म्यूजिक सेशन ले रहे हैं। इसकी जानकारी खुद राहुल रॉय ने सोशल मीडिया पर फैन्स को दी है। वह पिछले साल नवंबर में कारगिल में शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गए थे।
राहुल रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपने दो वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में राहुल अपनी स्पीच को ठीक करने के लिए म्यूजिक सेशन लेते दिख रहे हैं, जिसमें बहन प्रियंका उनकी मदद कर रही हैं। राहुल ने कैप्शन में लिखा,''गुड मॉर्निंग मेरे प्यारे फैन्स। उम्मीद है कि आपको मेरा रिकवरी वीडियो पसंद आ रहा होगा, जिसे मैं आपके साथ शेयर कर रहा हूं। ब्रेन स्ट्रोन रिकवरी में बहुत समय लेता है। मेरी स्पीच बहुत प्रभावित हुई। मेरा फोकस इसे पहली की तरह ठीक करने की ओर है।''
ये खबर भी पढ़े: मां बनने के बाद पहली बार स्टेज पर दिखी सपना चौधरी, देखें धमाकेदार डांस VIDEO
उन्होंने आगे कहा, ''स्पीच थेरेपी में म्यूजिक थेरेपी एक मैथड है, जिसमें मेरी बहन प्रियंका रॉय मेरे वोकल कॉर्ड को खोलने और उसे मजबूत करने के लिए काम कर रही हैं। इसमें अभी थोड़ा समय लगेगा। बहुत जल्द ही आप मुझे बात करते देख पाएंगे।''
बता दें कि राहुल पिछले साल नवंबर में अपनी नई फिल्म एलएसी-लाइव द बैटल की शूटिंग कारगिल में कर रहे थे। शूट के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें 27 नवंबर को मुंबई के नानावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इसके बाद दिसंबर में राहुल को Wockhardt Hospitals में शिफ्ट किया गया, जहां उनके ब्रेन और हार्ट की एंजियोग्राफी हुई। राहुल ने अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आने के बाद अपने शुभचिंतकों को धन्यवाद कहा था।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3duzNqI
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments