Responsive Ad

नई ड्रेस का प्राइस टैग उतारना भूल गई जैस्मिन भसीन, अब वायरल हो रहा VIDEO

नई दिल्ली। टीवी शो 'बिग बॉस 14' की कंटेस्टेंट रहीं जैस्मिन भसीन इन दिनों अपने नए लुक को लेकर चर्चा में बनी हुई है। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  

इस वीडियो में एक्ट्रेस नई ड्रेस में दिख रही हैं, लेकिन खास बात यह है कि वो ड्रेस से प्राइस टैग उतारना ही भूल गईं। जैस्मिन भसीन के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं। 

ये खबर भी पढ़े: ब्लैक कलर की आउटफिट पहनना छोड़ दूंगी अगर गहरे रंग का अविष्कार होता है: काजल अग्रवाल

जैस्मिन भसीन वीडियो में पर्पल कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में दिख रही हैं। साथ ही ड्रेस के पीछे प्राइस टैग भी लटका दिख रहा है। वीडियो में मीडियाकर्मियों से बात भी करती दिखीं। इस दौरान उनसे पूछा गया कि आप किसे 'बिग बॉस 14' का विनर बनते देखना चाहती हैं।  

जैस्मिन भसीन ने इस सवाल के जवाब में कहा, "सभी अच्छे हैं और सबने खूब मेहनत की है, लेकिन विनर के तौर पर अली गोनी को देखना चाहती हूं।" जैस्मिन के इस वीडियो को विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

बता दें कि जैस्मिन भसीन जल्द ही 'बिग बॉस 14' के फिनाले में भी दिखेंगी। उनके करियर की बात करें तो टीवी की दुनिया में उन्होंने जी टीवी पर आने वाले सीरियल 'टश्न-ए-इश्क' से जबरदस्त पहचान हासिल की थी। इसके बाद जैस्मिन भसीन कलर्स टीवी पर सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के साथ 'दिल से दिल तक' में नजर आई थीं। बिग बॉस 14 से पहले जैस्मिन भसीन नागिन 4 में अहम भूमिका निभाती हुई नजर आई थीं। 

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3uckrNs
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments