Responsive Ad

प्रभास और सैफ की फिल्म 'आदिपुरुष' के सेट पर लगी आग, देखें वायरल VIDEO

नई दिल्ली। ओम राउत के निर्देशन में बन रही फिल्म 'आदिपुरुष' काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म की शूटिंग सेट पर आग लग गई है। जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि फायरब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि सूत्रों ने बताया है कि इस आग में कोई घायल नहीं हुआ है। हालांकि आग की शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।  लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी कोई जानकारी नहीं आई है।   

इस फिल्म में सुपरस्टार प्रभास और अभिनेता सैफ अली खान लीड रोल में हैं।  फिल्म 'आदिपुरुष' की कहानी पौराणिक कथाओं पर आधारित होगी। फिल्म में प्रभास राम और सैफ अली खान लंकेश का किरदार निभाते नजर आएंगे। हालांकि फिल्म में अभिनेत्री के नाम पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। 

मेकर्स ने पिछले साल सितम्बर में फिल्म की शूटिंग जनवरी 2021 में शुरू करने और फिल्म को 11अगस्त 2022 को रिलीज करने की घोषणा की थी। लेकिन किन्ही कारणों से फिल्म की शूटिंग जनवरी में शुरू नहीं हो पाई, लेकिन मंगलवार से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। 

इस फिल्म को 3डी में हिंदी और तेलुगु में शूट किया जाएगा और तमिल, मलयालम, कन्नड़ और कई अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में डब किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं, जबकि फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और राजेश नायर  प्रोड्यूस करेंगे।



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/36zW1Di
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments