Responsive Ad

VIDEO : शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता शेट्टी को खास अंदाज में दी 42वें जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री शमिता शेट्टी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी अभिनेत्री बहन शिल्पा शेट्टी ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों से बना एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ ही शिल्पा ने शायराना अंदाज में  बहन शमिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- 'अर्ज किया है...दिल के सबसे करीब होती है अपनी सिस (बहन), जब हम साथ नहीं तो करते है मिस। जब प्यार आ गया तो दे दिया एक किस । पर उसको परेशान करना इज अ फिलिंग ऑफ कम्प्लीट ब्लिस! हैप्पी बर्थडे माय बेबी माय टुनकी!'

शिल्पा शेट्टी अपनी छोटी बहन शमिता को प्यार से टुनकी और शमिता शेट्टी शिल्पा को मुनकी बुलाती है। सोशल मीडिया पर शिल्पा द्वारा शेयर किये गए प्यारे से वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और शमिता शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। शिल्पा और शमिता दोनों एक -दूसरे के बहुत क्लोज हैं और अक्सर दोनों एक -दूसरे की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा करती रहती हैं।

2 फरवरी, 1979 को जन्मी शमिता शेट्टी ने साल 2000 में आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड में कदम रखा और इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं। साल 2005 में उन्हें अपनी बहन शिल्पा शेट्टी के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला। हालांकि शमिता शेट्टी को बॉलीवुड में बहन शिल्पा शेट्टी के जैसी कामयाबी तो नहीं मिली, लेकिन वह दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में सफल रही।  वर्क फ्रंट की बात करें तो शमिता शेट्टी हाल ही में जी फाइव की एक वेब सीरीज 'ब्लैक विडोस' में नजर आई थीं।



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/2NNmzuj
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments