Responsive Ad

पटौदी परिवार में छाया खुशियों का माहौल, दूसरी बार करीना कपूर खान ने दिया बेटे को जन्म

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने बेटे को जन्म दिया है। करीना कपूर खान और सैफ अली खान के घर एक बार खुशियां छा गई हैं। परिवार के सदस्य काफी एक्साइडेट हैं। शनिवार रात को ही करीना कपूर खान को ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। रविवार को तड़के ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया है।

मालूम हो कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी करीना कपूर खान काम करती नजर आई थीं। बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अक्सर उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं। करीना कपूर खान का यह दूसरा बच्चा है, जबकि सैफ अली खान चौथी बार पिता बने हैं। 

ये खबर भी पढ़े: आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'PK' का बनने जा रहा है सीक्वल, नजर आएंगे रणबीर कपूर?

गौरतलब है कि करीना कपूर अपने मैटरनिटी के अनुभवों पर एक किताब लिख रही हैं, जिसका पोस्टर पिछले दिनों उन्होंने इंस्टाग्राम पर जारी किया था। बता दें कि मां बनने से पहले ही करीना कपूर के बच्चे के लिए तमाम लोगों ने गिफ्ट्स भेजे थे।

प्रेग्नेंसी के दौरान करीना कपूर खान का स्टाइल स्टेटमेंट ऑनपॉइंट रहा। फ्लोरल गाउन से लेकर कुर्ता-पायजामा तक में करीना मुंबई में स्पॉट हुईं। इसके अलावा करीना, सैफ और तैमूर अपने नए घर में भी शिफ्ट हो चुके हैं। कुछ ही दिनों पहले करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर नए घर के लैविश बेडरूम की कई तस्वीरें शेयर की थीं।

करीना और सैफ का यह नया घर पहले वाले घर से काफी बड़ा है। बेबी के लिए स्पेशल नर्सरी तैयार की गई है। वहीं, तैमूर और नन्हे मेहमान के खेलने की जगह भी अलग से बनाई गई है। करीना और सैफ की लाइब्रेरी में स्पेशल टच दिया गया है। 

तैमूर अली खान को जब करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने नन्हे मेहमान के आने को लेकर खुशखबरी दी थी तो वह काफी एक्साइटेड हो गए थे। सूत्र का कहना है कि तैमूर को जब माता-पिता ने प्रेग्नेंसी को लेकर बताया तो वह खुशी से झूमने लगे थे। 

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3btA0rF
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments