अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की मिस्ट्री-थ्रिलर 'चेहरे' की रिलीज डेट तय, इस दिन होगी रिलीज
नई दिल्ली। महानायक अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की मिस्ट्री -थ्रिलर फिल्म 'चेहरे' की रिलीज डेट फाइनल हो गई है। लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई यह फिल्म इसी साल 30 अप्रैल को रिलीज होगी। यह जानकारी फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले अभिनेता इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए दी।
#Chehre se bada koi naqaab nahi hota!
— Emraan Hashmi (@emraanhashmi) February 23, 2021
Uncover the real #Chehre, the much-awaited mystery-thriller, in theatres on 30th April 2021.#FaceTheGame @SrBachchan @anandpandit63 #RumyJafry @annukapoor_ @krystledsouza @SiddhanthKapoor #RaghubirYadav #DhritimanChatterjee #SaraswatiFilms pic.twitter.com/1dpWPfAl8X
इस पोस्टर में अमिताभ बच्चन कोट पहने हुए हैं और सिर पर ऊनी कैप और चश्मा लगाए हुए हैं। उनकी लम्बी दाढ़ी में गांठ लगी हुई है। फिल्म के इस पोस्टर में अमिताभ के अलावा इमरान हाशमी, अनु कपूर, क्रिस्टल डिसूजा आदि भी नजर आ रहे हैं फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। फिल्म में अमिताभ रिटायर्ड वकील वीर सहाय की भूमिका में हैं, जबकि इमरान हाशमी एक बिजनेसमैन करण ओबरॉय का किरदार निभा रहे हैं।
यह खबर भी पढ़े: जब गांव के लोगों ने मिलकर हाथों से उठा लिया पूरा घर, देखें Video
फिल्म में अमिताभ और इमरान के अलावा क्रिस्टल डिसूजा भी लीड रोल में है, जो फिल्म में अमिताभ की बेटी दीया सहाय की भूमिका में होंगी। फिल्म के अन्य किरदारों में अनु कपूर, रिया चक्रवर्ती, रघुवीर यादव और सिद्धांत कपूर भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म को आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रोड्यूस कर रहे हैं और रूमी जाफरी डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 30 अप्रैल, 2021 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/2OV8ATM
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments