Responsive Ad

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया का बड़ा खुलासा, बोल्ड तस्वीरें शेयर करने पर मिलती थी रेप की धमकी और रेट...

नई दिल्ली। मशहूर फिल्म निर्देशक और निर्माता अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप पिछले काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई है। बीते दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की थीं, जिसकी वजह से उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया था। अब आलिया ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया है कि उन्हें इंटरनेट पर कैसी-कैसी धमकियां दी गईं।

आलिया कश्यप ने कुछ समय पहले ही बिकिनी में अपनी बेहद बोल्ड तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों की वजह से वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं। वहीं हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में इस ट्रोलिंग को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि वो एक सेंसेटिव इंसान हैं और थोड़ी सी भी नफरत उन्हें परेशान कर देती थी। 

आलिया ने कहा है कि- 'लोगों ने मुझे बोला कि मुझे शर्मा आनी चाहिए कि भारतीय होते हुए भी मैं ऐसी तस्वीरें शेयर कर रही हूं। लोग मुझे रेप की धमकी दे रहे थे, मुझे प्रॉस्टीट्यूट कहा, मैसेज के जरिए मुझसे 'रेट' पूछे, मुझे जान से मारने की धमकी दी, मेरे परिवार को बुरा-भला कहा। इस पूरे मामले ने मुझे परेशान कर दिया था'।

उन्होंने बताया कि इस वाकये के बाद वो बहुत रोई थीं। फिर उन्हें ये एहसास भी हुआ कि उन्हें ट्रोल्स की वजह से इस कदर प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा- 'मझे एहसास हुआ कि इससे फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि जो लोग अपने फोन्स के पीछे छुपकर ऐसा कर रहे हैं, उनके पास जिंदगी में बेहतर करने के लिए कुछ भी नहीं है'।

आलिया ने बताया कि 'मैंने इमानदारी से सभी को ब्लॉक कर दिया है। मेरे सोशल मीडिया पर अगर कुछ थोड़ा सा भी निगेटिव होगा तो मैं उसे ब्लॉक कर दूंगी क्योंकि मैं सोशल मीडिया को एक पॉजिटिव जगह बनाना चाहती हूं'।


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3aBHKss
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments