Responsive Ad

कपिल शर्मा के घर एक बार फिर गूंजी किलकारी, गिन्नी चतरथ ने दिया बेटे को जन्म

नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा के घर एक बार फिर से किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने सोमवार की सुबह बेटे को जन्म दिया है।  कपिल और गिन्नी दूसरी बार माता -पिता बने हैं। इसकी जानकारी खुद कपिल ने आज सुबह करीब 5:30 बजे ने सोशल मीडिया पर दी। कपिल ने ट्वीट कर लिखा-"नमस्कार, आज सुबह हमें भगवान के आशीर्वाद के रूप में एक बेटा मिला है। ईश्वर की कृपा से बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं। आपके प्यार और दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया। गिन्नी और कपिल।" 

सोशल मीडिया पर फैंस के साथ -साथ सेलिब्रिटी भी कपिल और गिन्नी को घर आये नए मेहमान के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

गौरतलब है कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर, 2018 को अपनी गर्लफ्रेंड गिनी चतरथ से शादी की थी। इससे पहले 10 दिसंबर, 2019 को गिन्नी और कपित बेटी अनेरा के माता-पिता बने। अब दूसरी बार फिर से माता-पिता बनने के बाद कपिल और गिन्नी बहुत खुश हैं।



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3ozi9nz
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments