डॉगी डायना के साथ कुछ इस अंदाज में वायरल हुई पीसी की तस्वीर, प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- 'वाइट टाइगर और उसका बच्चा'
नई दिल्ली। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका अपनी पेट डॉगी डायना के साथ नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इस तस्वीर में प्रियंका और उनकी पेट डॉग डायना दोनों ने ही एक जैसे कपड़े पहने हैं। तस्वीर को खुद प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है। तस्वीर में प्रियंका सफेद रंग की टाइगर प्रिंट की ड्रेस कैरी की हुई है तो वहीं उनके डॉगी ने भी टाइगर प्रिंट के ही कपड़े पहन रखे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इसके कैप्शन में लिखा है, 'वाइट टाइगर और उसका बच्चा।' इसके कैप्शन के साथ एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म # दव्हाइट टाइगर हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है।
सोशल मीडिया पर प्रियंका की यह तस्वीर हर किसी का ध्यान खींच रही हैं। फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द वाइट टाइगर' पिछले महीने ही नेटफॉलिक्स पर रिलीज हुई थी, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव और आदर्श गौरव लीड रोल में है। पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा के पति और हॉलीवुड स्टार निक जोनस ने भी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म की जमकर तारीफ की थी।
वर्कफ़्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह रॉबर्ट रॉड्रिक्स निर्देशित फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' में भी नजर आएंगी।
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3pKzlbk
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments