शादी के सात साल बाद तलाक लेंगे किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट, कोर्ट में दी अर्जी
नई दिल्ली। हॉलीवुड की सबसे मशहूर स्टार किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट जल्द ही तलाक लेने वाले है। किम कार्दशियन ने रैपर कान्ये वेस्ट से शादी के 7 साल बाद तलाक अर्जी दाखिल की है। किम ने अपनी तलाक अर्जी में 4 बच्चों की जॉइंट कस्टडी की डिमांड भी की है। कार्दशियन के प्रचारक ने तलाक दाखिल करने की पुष्टि की है, लेकिन उन्होंने इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं दी है।
खबरों के मुताबिक, किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट पिछले कई दिनों से अलग रह रहे थे। दोनों से जुड़े सूत्रों ने जानकारी दी थी कि किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट के बीच लंबे समय से चीजें ठीक नहीं चल रही थीं।
ये खबर भी पढ़े: फरवरी का महीना 28 या 29 दिन का होता है? जानिए इसके पीछे का इतिहास
बता दें कि किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट ने साल 2014 में इटली में शादी की थी। उनके चार बच्चे भी हैं, जिसमें बड़ी बेटी का नाम नॉर्थ, बड़े बेटे का नाम सैंट, छोटी बेटी का नाम शिकागो और बेटे का नाम साम है। कान्ये वेस्ट के साथ किम कार्दशियन का यह तीसरा तलाक होगा। इससे पहले हॉलीवुड एक्ट्रेस डेमॉन थोमास और क्रिल हम्फ्रीज से भी तलाक ले चुकी हैं।
किम कार्दशियन जहां एक मॉडल, बिजनेसवुमन, प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस हैं तो वहीं उनके पति कान्ये वेस्ट एक मशहूर रैपर हैं। कान्ये वेस्ट को उनके हिप हॉप म्यूजिक के लिए खूब जाना जाता है।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3ujn1Be
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments