Responsive Ad

सलमान खान कभी इस सुपरस्टार जैसा स्टारडम हासिल नहीं कर सकता: सलीम खान

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान ने कहा कि मेरे बेटे की फैन्स के बीच उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, लेकिन वह कभी राजेश खन्ना जैसा स्टारडम नहीं पा सकता। राजेश खन्ना की हिट फिल्म 'हाथी मेरे साथी' की स्क्रिप्ट लिखने वाले सलीम खान कहते हैं कि हिंदी सिनेमा में अब राजेश खन्ना जैसा स्टारडम शायद ही किसी को मिल पाएगा। 

राजेश खन्ना पर लिखी गई पुस्तक 'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज फर्स्ट सुपरस्टार' की प्रस्तावना में सलीम खान ने बेटे सलमान की तुलना राजेश खन्ना से करते हुए लिखा है कि वह कभी 'काका' जैसा स्टारडम हासिल नहीं कर सकते। आज मेरा बेटा सलमान खान बड़ा स्टार है। मेरे घर के बाहर उसकी एक झलक देखने के लिए लोग उमड़े होते हैं। कई लोग मेरे पास आए और कहा कि उन्होंने सलमान खान जैसा स्टारडम किसी का नहीं देखा। लेकिन मैं उन्हें बताता हूं कि यहां से कुछ ही दूरी पर कार्टर रोड स्थित बंगले आशीर्वाद के बाहर मैंने ऐसे तमाम नजारे देखे हैं। 

राजेश खन्ना के बाद वैसी दीवानगी और स्टारडम मैंने किसी और के लिए नहीं देखी।' सलीम खान कहते हैं कि राजेश खन्ना के दीवाने हर उम्र के लोग थे। 6 साल से लेकर 60 साल तक की आयु के लोग राजेश खन्ना के फैन थे। खासतौर पर लड़कियां तो उनके लिए बेहद ही रोमांचित रहती थीं। 

सलमान के पिता ने आगे लिखा कि मैं एक बार राजेश खन्ना के साथ तमिलनाडु गया था और वहां राजेश खन्ना को देखने के लिए भारी जमावड़ा था। उस दौर में भी तमिल इंडस्ट्री के पास बड़े स्टार थे और वहां हिंदी सिनेमा को पसंद करने वालों की संख्या भी कम थी। फिर भी राजेश खन्ना को देखने के लिए इतने लोगों का उमड़ना बताता था कि 'काका' की लोकप्रियता किस हद तक थी। 

हालांकि सलीम खान ने राजेश खन्ना की फिल्मों के फ्लॉप होने के सिलसिले के बारे में भी लिखा है। वह कहते हैं कि इसकी बड़ी वजह यह थी कि राजेश खन्ना हमेशा खुद को स्टार ही मानते रहे और कभी कुछ अलग करने का प्रयास नहीं किया। इसके अलावा उनके ऐटिट्यूड के चलते फिल्म इंडस्ट्री के तमाम निर्देशकों ने उनसे दूरी बनाना शुरू कर दिया था। 

राजेश खन्ना ने कहा था, माउंट एवरेस्ट से गिरा हूं, खुद राजेश खन्ना ने अपने करियर में ढलान को लेकर कहा था, 'यह सही है कि मैं नीचे गिरा हूं औैर इससे आहत हुआ हूं। यदि मुझे थोड़ी बहुत सफलता मिली होती तो एडजस्ट कर सकता था, लेकिन इतनी ज्यादा ऊंचाई से गिरने पर मैं टूट गया। इससे मैं अंदर से बेहद दुखी हो गया। दुख बहुत ज्यादा था क्योंकि मैं माउंट एवरेस्ट से गिरा था।' 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3jcjvDD
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments