Responsive Ad

Anushka Sharma और Virat Kohli के बेटी का नाम हुआ ट्रेंड, शक्ति स्वरूप देवी दुर्गा से 'वामिका' का कनेक्शन जान फैंस जता रहे हैं खुशी

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सोमवार को अपनी बेटी के साथ पहली तस्वीर साझा की। जैसे ही अनुष्का और विराट की ये तस्वीर सामने आई सोशल मीडिया पर खलबली मच गई। अनुष्का ने इस फोटो के साथ अपनी बेटी का नाम भी रिवील कर दिया। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर उनकी बेटी का नाम वामिका खूब ट्रेंड कर रहा है। सेलेब्स और फैंस ने दोनों को ढेरों बधाईयां दी और वामिका के नाम का मतलब भी निकाल डाला। ट्विटर पर वामिका के नाम का मलतब सामने आने के बाद फैंस इस क्यूट कपल के लिए लगातार खुशी जता रहे हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के इस फैसले को लेकर लोगों में बेहद खुशी देखने को मिल रही है। मां दुर्गा के नाम पर अनुष्का और विराट ने अपने बेटी का नाम वामिका रखा है। वहीं कई फैंस इसे संस्कृत का सुंदर शब्द बता रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NOXDma
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments