फैन्स के लिए खुशखबरी, रणवीर सिंह की फिल्म '83' इस दिन होगी रिलीज
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की क्रिकेट पर बेस्ड फिल्म 83 की रिलीज डेट को लेकर काफी दिनों से बज बना हुआ है। अब खबर हैं कि क्रिकेट पर बनी इस फिल्म को 4 जून, 2021 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने इंस्टाग्राम के जरिए फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया और फैन्स संग ये खुशखबरी भी साझा की।
उन्होंने लिखा कि- सिनेमा में आप सभी से मिलेंगे। 4 जून 2021 को फिल्म 83 हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि फिल्म की रिलीज को लेकर काफी समय से संशय बना हुआ था। इस मूवी को भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा साल 1983 में जीती गई वर्ल्डकप ट्रॉफी के मद्देनजर बनाया गया है। क्रिकेट और ग्लैमर का नाता बहुत पुराना रहा भी है। ऐसे में देश का नाम दुनियाभर में ऊंचा करने वाले अनमोल क्षणों को फिल्म के माध्यम से दिखाने की कोशिश की गई है।
फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव का रोल प्ले करते नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका पादुकोण फिल्म में कपिल देव की वाइफ का रोल प्ले करेंगी। शादी के बाद ये पहला मौका होगा जब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3dvE6Cb
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments